हरियाणा में 20 IPS बदले: विकास अरोड़ा गुरुग्राम और राकेश आर्य फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर, कपूर के DGP बनने के बाद फैसला

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Police Transfer List Update; Faridabad Gurugram Police Commissioner, Vikas Arora Rakesh Arya

हरियाणाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में नए DGP शत्रुजीत कपूर के चार्ज लेते ही सरकार ने सोमवार को 20 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को तैनात किया गया। कला रामचंद्रन को ADGP एडमिनिस्ट्रेशन लगा दिया गया है।

वहीं रोहतक रेंज के IG राकेश आर्य फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। रवि किरण को ADGP जेल बनाया गया है। गुरुग्राम के DCP ईस्ट नीतीश अग्रवाल को महेंद्रगढ़ का SP लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के SP विक्रांत भूषण अब सिरसा के पुलिस अधीक्षक होंगे।

पढ़ें अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

खबरें और भी हैं…