हरियाणा में लिव इन पार्टनर की हत्या: चरखीदादरी में चुन्नी से गला घोंटा; आरोपी थाने जाकर बोला- मैंने उसे मार दिया, लाश घर में पड़ी

चरखी दादरी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर में फर्श पर पड़ा मिला महिला का शव।

हरियाणा के चरखी दादरी में युवक ने लिव इन रिलेशन में रह रही महिला पार्टनर की गला घोंट कर हत्या कर दी। युवक इसके बाद खुद ही थाना पहुंचा और अपनी प्रेमिका की हत्या की जानकार देकर सरेंडर कर दिया। उसने कहा कि महिला की लाश घर में पड़ी है। मृतका 2 बच्चों की मां थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई व छानबीन के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार कलियाणा गांव की रहने वाली सरोज (35) की शादी बादशाहपुर हुई थी। उसके दो बच्चे भी हुए। इस बीच उसकी अपने पति से अनबन हो गई। इसके बाद महिला पति को छोड़ कर दादरी के वार्ड 16 में रहने लगी थी। उसके साथ बलकरा गांव निवासी संदीप था। दोनों करीब 8 महीने से लिव इन में रह रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल पड़ा।

महिला की हत्या के बाद माैके पर पहुंचे परिजन व पुलिस।

महिला की हत्या के बाद माैके पर पहुंचे परिजन व पुलिस।

फर्श पर पड़ा मिला शव

सरोज व संदीप के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसमें संदीप ने महिला सरोज की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही पुलिस थाने पहुंचा और मर्डर की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया।

ड्राइवर है आरोपी संदीप

महिला सरोज की हत्या का आरोपी संदीप ड्राइवर का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। बताते हैं कि रात तो किसी तरह गुजर गई, शनिवार सुबह फिर से दोनों में झगडा हो गया। इस बीच गुस्से में संदीप ने चुन्नी से सरोज का गला घोंट दिया।

मर्डर के बाद घर पर पहुंची पुलिस।

मर्डर के बाद घर पर पहुंची पुलिस।

हत्या का केस दर्ज

महिला के मर्डर के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद अधिकारियों को सूचना दी। सिटी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंट कर की गई है। परिजनों के बयान पर संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

खबरें और भी हैं…