हरियाणा में जहरीली शराब से 6 की मौत: मरने वाले यमुनानगर के 2 गांवों के, गांव में बिकने वाली शराब पी थी, 5 का गुपचुप संस्कार

यमुनानगरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से मरे 6 लोगों में से 5 का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। इनके दो साथी अस्पताल में भर्ती है। घटना यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों मंडेबरी और पंजेटा का माजरा में हुई। मरने वालों में से 4 मंडेबरी और 2 पंजेटा का माजरा गांव के रहने वाले थे।

इन सभी लोगों ने मंगलवार रात को गांव में ही अवैध रूप से बिक