हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 60 से ज्यादा घरों में लगी आग; सड़क किनारे पड़े शव, सीएम ने आपात बैठक बुलाई

संदेश पारे। हरदाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग लग गई। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली कराए हैं।

हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं।

फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में