स्मृति बोलीं- राहुल ने कहा था केजरीवाल भ्रष्ट हैं: शराब घोटाला हुआ है, कांग्रेस ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, आज एकजुटता दिखा रहे

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्मृति ने शुक्रवार (22 मार्च) को भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कोर्ट में रखे गए डिटेल्स की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले पर दोहरे रवैये को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना की है। स्मृति ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल आज उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने तेलंगाना में कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं।

स्मृति ने ये दावा शुक्रवार (22 मार्च) को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने कहा- राहुल एक ही विषय पर अलग-अलग तरीकों से पासा पलटते हैं। मेरे पास इसका प्रमाण है।

स्मृति के मुताबिक, राहुल ने 2 जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव भी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है। सभी एजेंसियों को इसके बारे में पता है। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को शराब घोटाले में केसीआर की बेटी के. कविता की संलिप्तता की जानकारी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस ने शराब पुलिस को घोटाले की जानकारी दी- स्मृति
स्मृति ने कहा- कांग्रेस ने 3 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर शराब घोटाले की जानकारी दी थी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि AAP ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया।

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन से राहुल सच बोल रहे हैं? तेलंगाना वाले राहुल या आज वाले राहुल? कौन सी कांग्रेस सच बोल रही है? पहले वाली या आज जो हम देख रहे हैं?

स्मृति बोलीं- ईमानदारी की दुहाई देने वाले ने भ्रष्टाचार किया
स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार (22 मार्च) को कोर्ट में रखे गए शराब घोटाले से जुड़े डिटेल्स की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा- एक संवैधानिक पद पर बैठकर ईमानदारी की दुहाई देने वाला इंसान प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके कैसे भ्रष्टाचार करता है, आज हमें अरविंद केजरीवाल के कर्मों से इसकी जानकारी मिली।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोर्ट में जब शराब घोटाले से जुड़े तथ्य रखे गए तो केजरीवाल के वकीलों ने इसका विरोध नहीं किया। कोर्ट में बताया गया कि दिल्ली शराब नीति को विजय नायर के नेतृत्व में कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों ने तैयार किया था। विजय नायर को खुद केजरीवाल ने ही नियुक्त किया था।

केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजे गए

ED की टीम 21 मार्च को केजरीवाल के घर पहुंची थी। एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।

ED की टीम 21 मार्च को केजरीवाल के घर पहुंची थी। एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।

ED ने दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल को शुक्रवार (22 मार्च) को PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया गया।

इससे पहले 15 मार्च को ED ने के. कविता को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 मार्च को उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेजा था। शनिवार (23 मार्च) को कोर्ट ने के. कविता की ED कस्टडी 26 मार्च तक बढ़ा दी।

ये खबरें भी पढ़ें…

पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का वीडियो मैसेज पढ़ा, दिल्ली CM बोले- लोहे का बना हूं, करोड़ों दुआएं मेरी ताकत

केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शनिवार (23 मार्च) दोपहर में उनका एक वीडियो मैसेज पढ़कर सुनाया। 3 मिनट 21 सेकेंड के इस संदेश में कहा गया कि अब तक मैंने बहुत संघर्ष किया है, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े संघर्ष लिखे हैं। AAP कार्यकर्ताओं से अपील है कि मेरी गिरफ्तारी की वजह से भाजपा वालों से नफरत न करें। पूरी खबर पढ़ें…

अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल के हाल पर दुख नहीं होता, गिरफ्तारी उनके कर्मों का नतीजा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को उनके कर्मों का नतीजा बताया। शुक्रवार को अन्ना ने कहा कि मुझे केजरीवाल के हाल पर बिल्कुल भी दुख नहीं होता। मैंने उन्हें शराब पर नीति बनाने से रोका था, लेकिन वो नहीं माने। मुझे दुख होता है कि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और अब वो इसमें गिरफ्तार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…