सुखपाल खैहरा की मोहाली कोर्ट में पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED फिर मांगेगी कस्टडी; कांग्रेस नेता ने भी HC में दी गिरफ्तारी को चुनौती

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • चंडीगढ़
  • मोहाली कोर्ट में पेश होंगे सुखपाल खैरा; आप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लेगा ईडी; कांग्रेस नेता को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया

चंडीगढ़25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ED की टीम चंडीगढ़ से सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर ले गई थी।

कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की गुरुवार को यानी आज मोहाली कोर्ट में पेशी होगी। खैहरा को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें 7 दिन की ईडी की कस्टडी में भेजा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद ईडी और रिमांड मांग सकती है। वहीं खैहरा ने भी अपनी गिरफ्तारी को गलत करार देते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस पर भी आज सुनवाई होगी।

खैहरा AAP छोड़ कुछ माह पहले कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए।

खैहरा AAP छोड़ कुछ माह पहले कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए।

खैहरा बोले- डॉलर AAP को दिए, किसान आंदोलन के समर्थन की वजह से कार्रवाई

सुखपाल खैहरा पर करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर लाने के आरोप हैं। हालांकि खैहरा ने स्पष्ट किया कि जब वे आम आदमी पार्टी (AAP) में थे तो पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कहने पर अमेरिका गए थे। वहां पर जो भी चुनाव फंड इकट्ठा हुआ, उसे लाकर पार्टी को दे दिया था। इस बारे में वे ईडी को सभी सुबूत सौंप चुके हैं। खैहरा ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की बदले की राजनीति करार दिया था। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के हक में आवाज उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

भूख हड़ताल पर भी बैठे खैहरा

सुखपाल खैहरा ईडी की कस्टडी में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि चंडीगढ़ पुलिस ने उनसे कड़ा उतारने को कहा, जो उनके गुरुओं की निशानी है। जिसके बाद उनके बेटे मेहताब खैहरा ने कहा था कि जब तक चंडीगढ़ पुलिस के अफसर पर कार्रवाई नहीं होती, पिता सुखपाल खैहरा भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

लोक इंसाफ पार्टी चीफ MLA सिमरजीत बैंस भी खैहरा के समर्थन में उतरे हैं

लोक इंसाफ पार्टी चीफ MLA सिमरजीत बैंस भी खैहरा के समर्थन में उतरे हैं

खैहरा को मिला समर्थन

सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पंजाब में कई जगहों से समर्थन मिला है। लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस के अलावा किसान आंदोलन से जुड़े लक्खा सिधाना, लुधियाना से आप नेता रहे एडवोकेट कोमल गुरनूर सिंह समेत कई लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। खैहरा की पेशी के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रह सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

.