सरयू नदी में नाव पलटी..2 की मौत, 7 लापता: छपरा में दियारा से खेती कर लौट रहे थे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; SDRF-NDRF भी मौजूद

छपरा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छपरा में बुधवार की शाम सरयू नदी में लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। 7 अभी भी लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। डीएम अमन समीर के अनुसार 19 लोग नाव पर सवार थे वहीं 10 लोग सुरक्षित बच गए हैं। हादसा शाम करीब 6 बजे मटियार घाट पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि किसान दियारा से खेती कर घर लौट रहे थे।