शिमला पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी: कई दिन यहीं रुकेंगी; सोलन के रामलोक मंदिर जा सकती हैं दोनों

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Sonia Gandhi And Priyanka Gandhi Reached Shimla | Stay In Chharabra | Can Visit Ramlok Temple | Himachal Shimla News

शिमला27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार शाम शिमला पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता चंडीगढ़ तक फ्लाइट से आई। इसके बाद सड़क के रास्ते में शिमला पहुंची। यहां वह छराबड़ा में ठहरे हुए है।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का अगले पांच-छह दिन यही रुकने का प्रोग्राम है। बताया जा रहा है कि वह सोलन जिले के कंडाघाट में रामलोक मंदिर जा सकती हैं।

बीते 25 अगस्त को भी सोनिया गांधी का रामलोक मंदिर आने का कार्यक्रम था, लेकिन उस दिन भारी बारिश से हुई तबाही के कारण सोनिया का रामलोक मंदिर का कार्यक्रम कैंसिल हुआ था।

शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में बना प्रियंका गांधी का घर

शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में बना प्रियंका गांधी का घर

छराबड़ा में प्रियंका ने बना रखा है पहाड़ी शैली में खूबसूरत घर
शिमला पुलिस ने छराबड़ा व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। छराबड़ा में कल्याणी हैलीपेड के समीप प्रियंका गांधी ने देवदार के घने जंगल के बीच खूबसूरत मकान बना रखा है। प्रियंका गांधी साल में चार-पांच बार यहां पर जरूर आती हैं। यह शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

खबरें और भी हैं…