वीरभद्र सिंह का निधन: राजा साहब जिनकी आभा हजारों को छू गई

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। सिंह का लंबी बीमारी के बाद 87 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। पांच बार के सांसद और नौ बार के विधायक वीरभद्र सिंह, छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली।

Leave a Reply