विवादों में सिद्धू के एडवाइजर: मालविंदर सिंह माली ने इंदिरा गांधी का आपत्तिजनक स्कैच शेयर किया, पहले कश्मीर को अलग देश बताया था

जालंधर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के साथ मालविंदर सिंह माली‌।- फाइल फोटो।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली‌ अपने फेसबुक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक स्केच पोस्ट कर विवादों में घिर गए हैं। माली ने 1989 में पब्लिश जन तक पैगाम नाम की पंजाबी मैगजीन का कवर सोशल मीडिया में शेयर किया है। इसमें इंदिरा गांधी इंसानी खोपड़ियों के ढेर पर खड़ी हैं और उनके हाथ में मौजूद बंदूक पर भी एक खोपड़ी लटक रही है।

इस स्केच में लिखा है कि ‘हर जबर दी यही कहानी, करना जबर‌ ते‌ मुंह दी खानी’ यानी हर जुल्म करने की वाले कि यही कहानी है कि उसे आखिर में मुंह की खानी पड़ती है’। असल में यह फोटो 1984 में सिख दंगों में हुए कत्लेआम को दिखाता है। इसके लिए सिख समुदाय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जिम्मेदार मानता है। इसमें मैगजीन के संपादक भी उस वक्त मालविंदर सिंह माली ही थे।

विरोध के बावजूद नहीं हटाई फोटो
नवजोत सिंह सिद्धू गांधी परिवार के करीबी हैं और अक्सर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से करीबी बताने के लिए सिद्धू उनके साथ अपनी फोटो शेयर करते रहे हैं। इस वजह से कांग्रेस के नेताओं ने इस फोटो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माली से स्केच को हटाने के लिए कहा है। हालांकि, नेताओं के विरोध के बावजूद माली ने इसे नहीं हटाया है। न ही माफी मांगी है। सिद्धू ने माली को 11 अगस्त को ही अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए विवादित पोस्ट
इससे पहले मलविंदर सिंह माली ने अपने फेसबुक पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पोस्ट में उन्होंने जम्म-कश्मीर को अलग देश बता दिया था। माली ने कहा था कि कश्मीर को लेकर बयान दिया था कि उसे आजाद कर देना चाहिए। इसके अलवा उन्होंने कश्मीर पर पाकिस्तान और भारत का अबैध कब्जा बताया था।

जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई मालविंदर सिंह माली की विवादित पोस्ट।

जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई मालविंदर सिंह माली की विवादित पोस्ट।

कैप्टन ने लगाई फटकार
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली को अमरिंदर सिंह ने कड़ी फटकार लगाई है। कैप्टन ने कहा कि वे सिर्फ पंजाब कांग्रेस के प्रधान को सलाह देने तक सीमित रहें। जिन मुद्दों के बारे में जानकारी ना हो और खासकर जब यह भी ना पता हो कि इनके क्या परिणाम हो सकते हैं, तो उस पर कोई बयान ना दें।

कैप्टन ने अपने मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल के जरिए यह ट्वीट कर उसमें नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया है। कैप्टन ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कश्मीर और पाकिस्तान के बारे में की गई बयानबाजी को देश विरोधी करार दिया।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply