विनेश फोगाट का खेल रत्न-अर्जुन अवार्ड लौटाने का ऐलान: सोशल मीडिया पर PM को 2 पेज की चिट्‌ठी लिखी, बोली- ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद

रेवाड़ी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विनेश फोगाट।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के विवाद में रेसलर विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का ऐलान किया है। विनेश ने इस बारे में एक लेटर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर विनेश ने कहा कि इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद। विनेश ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक चिट्‌ठी भी पोस्ट की है। इससे पहले बजरंग पूनिया पद्मश्री लौटा चुके हैं। वहीं साक्षी मलिक कुश्ती संघ से संन्यास का ऐलान कर चुकी है। हालांकि इसके बाद केंद्र सरकार ने कुश्ती फेडरेशन की नई चुनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

पढ़िए विनेश की चिट्‌ठी..