विक्की-कैट मुंबई में भी देंगे पार्टी: 20 दिसंबर को सकता है ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, गेस्ट को दिखानी होगी RT-PCR रिपोर्ट

मुंबई4 घंटे पहले

विक्की कौशल और कटरीना कैफ हनीमून से वापस मुंबई आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अब 20 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। विक्की और कटरीना 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। उसके बाद कहा गया था कि विक्की-कैट शादी में न पहुंच पाने वालों के लिए मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कटरीना और उनकी फैमिली क्रिसमस धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। इसलिए दोनों ने फैसला किया है कि इस बार क्रिसमस साथ में मनाएंगे। क्रिसमस से पहले ये कपल ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखेगा।

BMC से लेनी होगी परमिशन
हालांकि रिसेप्शन के लिए BMC से परमिशन लेनी होगी। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच पार्टी के लिए मंजूरी मिलती भी है तो कोविड नियमों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। गेस्ट को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी।

रिपोर्ट के अनुसार रिसेप्शन में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान को भी इनविटेशन भेजा जा सकता है।

विक-कैट ने नहीं लगाया था मास्क
मंगलवार को जब विक्की-कटरीना हनीमून से लौट कर मुंबई पहुंचे थे, तब दोनों में से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था। जबकि देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 से ज्यादा मामले मौजूद हैं। इनमें 28 अकेले महाराष्ट्र में हैं। वहीं राज्य के अंदर की बात करें तो अकेले मुंबई में बुधवार तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 12 मरीज हैं। हाल ही में करण जौहर की पार्टी से लौटीं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

खबरें और भी हैं…

.