राहुल गांधी ने बताया हिंदू होने का मतलब: लिखा- निर्बल की रक्षा ही उसका धर्म, वो इतना कमजोर नहीं जो हिंसा का माध्यम बने

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर हिंदू धर्म को लेकर एक आर्टिकल लिखा। करीब डेढ़ पन्नों के इस लेख में राहुल ने हिंदू होने का मतलब बताया।

राहुल ने सत्यम शिवम सुंदरम टाइटल वाले इस आर्टिकल में लिखा कि, निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है। हिंदू इतना कमजोर नहीं होता जो हिंसा का माध्यम बने।

राहुल आगे लिखते हैं, कि हिंदू वही है, जिस व्यक्ति में अपने भय की तह में जाकर इस महासागर को सत्यनिष्ठा से देखने का साहस है। उन्होंने लेख में कहा, यह कहना कि हिंदू धर्म केवल कुछ सांस्कृतिक मान्यताओं तक सीमित है उसका अल्प पाठ होगा। किसी राष्ट्र या भूभाग विशेष से बांधना भी उसकी अवमानना है।

अब राहुल गांधी का पूरा आर्टिकल पढ़िए…

पांच राज्यों में चुनाव, राहुल ने शुरु की चुनावी रैलियां
देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए राहुल गांधी ने बीते एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश और राजस्थान में रैली की।

30 सितंबर : राहुल ने MP में रैली की, RSS पर निशाना साधा

30 सितंबर को मध्यप्रदेश में किसानों ने राहुल गांधी को क्षेत्र की प्रमुख फसलों में शामिल प्याज-लहसुन की टोकरी गिफ्ट की।

30 सितंबर को मध्यप्रदेश में किसानों ने राहुल गांधी को क्षेत्र की प्रमुख फसलों में शामिल प्याज-लहसुन की टोकरी गिफ्ट की।

राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पोलायकलां में सभा को संबोधित करते हुए चुनावी रैली का आगाज किया। राहुल कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी OBC की सरकार नहीं चलाते। वे दलितों-आदिवासियों के लिए भी काम नहीं करते हैं। उनका काम तो ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें RSS ने सौंपा है। पढ़ें पूरी खबर…

25 सितंबर : राहुल ने ट्रेन से 117 KM का सफर किया, बिलासपुर में जनसभा की

राहुल गांधी के साथ स्लीपर क्लास में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

राहुल गांधी के साथ स्लीपर क्लास में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

25 सितंबर को राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरा किया। यहां राहुल ने बिलासपुर से रायपुर तक 117 किलोमीटर तक का ट्रेन से सफर किया। इस दौरान पैसेंजर्स से उनकी समस्याओं पर बात भी की। राहुल ने ट्रेन में मौजूद महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात की। बिलासपुर में सभा कर कहा कि मोदी जी, अडाणी-अंबानी के जहाज में जाते हैं, आखिर ये रिश्ता क्या है? मैंने जब इस रिश्ते के बारे में पूछा तो जवाब मिला। मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

23 सितंबर : राहुल गांधी ने जयपुर में स्कूटी पर सफर किया, छात्रों से बात की

महारानी कॉलेज में छात्राओं से बातचीत करने के बाद राहुल गांधी ने स्कूटी पर सफर किया।

महारानी कॉलेज में छात्राओं से बातचीत करने के बाद राहुल गांधी ने स्कूटी पर सफर किया।

राहुल गांधी 23 सितंबर को जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। सम्मेलन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश का नाम बदलना चाहती थी। वे इंडिया का नाम भारत करना चाहते थे, इसीलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन इसे रोकर महिला आरक्षण बिल ले आए। यही नहीं राहुल ने महारानी कॉलेज में छात्राओं से बातचीत करने के बाद स्कूटी पर सफर भी किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…