राजस्थान समेत 5 राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट: दिल्ली में तापमान 4º, MP में 3º सेल्सियस; 16 राज्यों में कोहरा, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Rajasthan Weather Cold Wave Alert Update; MP UP | Bihar Punjab IMD Fog

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के राज्यों में अगले 3-4 दिन ठंड का असर कम नहीं होगा। मौसम विभाग ने यहां कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और बिहार में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इससे ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है। MP के दतिया में तापमान 3º और राजस्थान के चुरू में 4º सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3º की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ में शीतलहर के चलने से ठंड में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इधर, देश के 16 राज्यों की दिन की शुरुआत आज घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के 5 राज्य शामिल हैं। इससे भोपाल, अंबाला, बरेली और झांसी में आज सुबह 25 मीटर और राजस्थान के चुरू-बिकानेर में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

उधर, दिल्लीवासियों को घने कोहरे और तेज सर्दी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यहां तापमान 4º और विजिबिलिटी 0 रिकॉर्ड की गई। इससे कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और कुछ फ्लाइट्स घंटों के इंतजार के बाद उड़ीं। इसके अलावा 11 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं।

दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल कोहरे की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में आज हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में घना कोहरा रहेगा।
  • नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कोहरे के स्थिति 23 जनवरी तक बनी रहेगी। मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के में शीत लहर चल सकती है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत (उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर) के हिस्सों में न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

अब तस्वीरों के जरिए जानिए राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, ग्वालियर-जबलपुर-खजुराहो में टेम्परेचर 15° से कम

मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। बर्फीली हवा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बारिश, कोल्ड-डे, शीतलहर और कोहरे का असर है। शनिवार को कई शहरों में धूप नहीं निकली। पूरे दिन शीतलहर चलती रही। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: रायपुर-दुर्ग कई जिलों में रात से झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

रायपुर और दुर्ग में सुबह रुक-रुककर करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बारिश होती रही।

रायपुर और दुर्ग में सुबह रुक-रुककर करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बारिश होती रही।

छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हो रही है। रात करीब 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंड बढ़ गई है। वहीं राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में भी आज हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोहरा, फ्लाइट्स लेट हो सकती है, कानपुर-लखनऊ में पारा 7°C; 56 शहरों में कोल्ड-डे

यूपी में भीषण ठंड का दौर जारी है। फिलहाल, इसे राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि, अगले 5 दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। अब कोहरा और घना होगा। मौसम विभाग ने रविवार को 20 शहरों में कोल्ड-डे का ऑरेंज और 36 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: सीवियर कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट, 4 दिन राहत नहीं; शिमला से ठंडा गया

बिहार में ठंड से अभी अगले टीम से चार दिनों तक राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। आज रविवार को विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में भीषण शीत लहर और घने स्तर के कोहरे को लेकर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 4 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। शनिवार को गया का तापमान शिमला और जम्मू से भी कम रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर, पंजाब में सूरज न निकलने से ठिठुरन

हरियाणा में रविवार सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। यहां विजिबिलिटी 10 से 25 मीटर तक रही। पंजाब में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप न निकलने की वजह से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। पारा सामान्य से काफी नीचे है। चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं…