राजस्थान समेत 4 राज्यों में कड़ाके की ठंड: हरियाणा के करनाल में तापमान 4º; MP-UP में तीन दिन सर्दी, फिर बारिश के आसार

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद लोग क्रिकेट खेलते दिखे।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने के बाद हवाओं का रुख उत्तर की ओर हो गया है। इससे देश के उत्तरी और मध्य के राज्यों में ठिठुरन बड़ गई है। राजस्थान समेत हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के करनाल में तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है।

उधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन दिन तक सर्दी का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। यहां 11 फरवरी से बारिश की संभावना बनेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में 5 दिन बाद बारिश हो सकती है।

दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सुबह 200 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तर प्रदेश: पहाड़ो की सर्द हवाओं में बढ़ाई गलन, 6°C के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

यूपी में पहाड़ों की सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इनकी रफ्तार भी 30-35 किमी प्रति घंटा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिन बाद बारिश के आसार बन सकते हैं। फिलहाल सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दोपहर में तेज धूप लोगों को गुनगुना एहसास करवा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर सबसे ठंडा, 11 शहरों में पारा 25° से नीचे; 11-12 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में ठंड का एक और दौर आ गया है। बुधवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 11 शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रात में पारा फिर 10 डिग्री के नीचे आ गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं, 35KM की रफ्तार से चलेगी पछुआ हवा

बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अभी दो दिन तक बर्फीली पछुआ हवा 35 किमी की रफ्तार से चलेगी। ऐसे में धूप हाेने के बावजूद कनकनी से राहत नहीं मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: सर्द हवाओं से गिरा न्यूनतम तापमान; 10-11 फरवरी को रायपुर, दुर्ग, बस्तर में बारिश के आसार

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ गई है। दिन और रात में भी पारा सामान्य से ऊपर है। हालांकि बुधवार रात को ठंडी हवा चलने से रात में मौसम ठंडा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…