रक्षाबंधन: सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- ‘बहन’ की बहुत याद आ रही

पीटीआई, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: संजीव कुमार झा
अपडेट किया गया सूर्य, 22 अगस्त 2021 10:05 PM IST

सार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सुषमा स्वराज को याद किया। नायडू दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे।

ख़बर सुनें

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी ‘बहन’ सुषमा स्वराज की खास तौर पर याद आती है। नायडू ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा नायडू को राखी बांधने और उनके माथे पर पारंपरिक टीका लगाने की तस्वीरें साझा की थीं।

बांसुरी ने लिखा कि कुछ बंधन इतने प्यारे और मजबूत होते हैं कि उन्हें समय के साथ विराम नहीं दिया जा सकता! सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। अभिवादन का जवाब देते हुए नायडू ने लिखा कि कुछ बंधन समय से आगे निकल जाते हैं… मेरी बहन सुषमा जी की बहुत याद आती है, खासकर आज के दिन।

सुषमा स्वराज का छह अगस्त 2019 को निधन हो गया था। इससे पहले दिन में, उपराष्ट्रपति ने बंगलूरू में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने लोगों से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विस्तार

.

Leave a Reply