यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी: 5 दिन में 4 देशों की यात्रा करेंगे; भारत जोड़ो यात्रा की सालगिरह कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की ये तस्वीर मार्च 2023 की है। वो ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां से डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार देर रात यूरोप दौरे के लिए रवाना हुए। वो 6 सितंबर से 10 सितंबर (5 दिन) तक 4 यूरोपीय देशों- फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और नॉर्वे की यात्रा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स और भारतीय समुदाय के लोगों और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे।

राहुल गांधी का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट हो रही है। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वो इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।

गांधी ने पिछले साल यानी 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। ये 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 145 में 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था, वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 145 में 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था, वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था।

राहुल गांधी के यूरोप दौरे के कार्यक्रम पर एक नजर…

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 सितंबर को गांधी बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स से मिलेंगे। इसी तरह की एक मीटिंग वो हेग शहर में भी करेंगे। वो मानवाधिकारों पर यूरोपीय संसद की उपसमिति के अध्यक्ष उडो बुलमैन के साथ भी बैठक करेंगे।
  • 8 सितंबर को वो फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
  • 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के लेबर यूनियन की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
  • 10 सितंबर को गांधी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्री, विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो सांसदों और बिजनेस लीडर्स के साथ भी बैठकें करेंगे।
  • राहुल गांधी G20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के अगले दिन यानी 11 सितंबर को भारत वापस लौटेंगे। G20 समिट 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगी।

जून में 10 दिन के US दौरे पर थे राहुल
राहुल गांधी इससे पहले 31 मई को अमेरिका के दौरे पर गए थे। 10 दिन की विजिट में उन्होंने वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों को भारत में लोकतंत्र, सुरक्षा और राजनीति के मुद्दे पर संबोधित किया था।

सैन फ्रांसिस्को में जब राहुल भाषण दे रहे थे तभी खालिस्तान समर्थकों ने नारेबाजी की थी।

सैन फ्रांसिस्को में जब राहुल भाषण दे रहे थे तभी खालिस्तान समर्थकों ने नारेबाजी की थी।

सैन फ्रैंसिस्को में भारतीयों के बीच स्पीच के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थकों ने भारत, कांग्रेस और इंदिरा गांधी विरोधी नारेबाजी की और खालिस्तान के झंडे लहराए थे। राहुल को काफी देर तक भाषण रोकना पड़ा था। बाद में इन खालिस्तान समर्थकों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया था। पढ़ें पूरी खबर…