यूपी सहित 4 राज्यों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट: 18 राज्यों में छाया कोहरा, हरियाणा के बालसमंद में 0.4°C पर पहुंचा पारा

  • Hindi News
  • National
  • Weather Imd Forecast 13 Jan Update Up Mp Bihar Fog Rainfall Cold Wave Alert

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में इस सीजन का शनिवार को सबसे कम 3.4°c पारा दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत के मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मौसम ठंडा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में कोहरे के साथ-साथ कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन राज्यों में पाले का भी अलर्ट है।

हरियाणा के हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पारा 3.0°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दिल्ली में शनिवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए बिहार के पटना में 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, मुधबनी में भी 5वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है।

राज्यों में मौसम की दो तस्वीरें…

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं, शनिवार (13) जनवरी की सुबह देश के 18 राज्यों में कोहरा दिखा। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड शामिल हैं।

दक्षिण के राज्यों में आज कोहरे या कोल्ड वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी, केरल में बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 जनवरी तक सामान्य बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की 16 और 17 जनवरी को बारिश हो सकती है।

अब तस्वीरों के जरिए जानिए राज्यों में मौसम का हाल…

MP में सुबह कोहरा, रात में ठंड:ग्वालियर-भोपाल समेत आधे प्रदेश में धुंध छाई; रीवा सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। सुबह कोहरा छा रहा है तो रातें ठंडी हैं। वहीं, दिन में टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहा। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 1 से 5 डिग्री तक बढ़ गया। शनिवार को ग्वालियर-भोपाल समेत आधे प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, पाला जमा: आज घनी धुंध-कोल्ड डे का रेड अलर्ट; सभी जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे

हरियाणा के हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कड़ाके की है। कुछ स्थानों पूरी खबर पढ़ें…

यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट, कानपुर और सहारनपुर 3°C के साथ सबसे ठंडा

यूपी में पहाड़ों जैसी सर्दी का अहसास अभी बना रहेगा। शनिवार को भी कोल्ड डे के साथ दिन में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर कानपुर और सहारनपुर रहा। यहां पारा 3.0°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

शीतलहर की चपेट में बिहार, 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पटना का पारा

बिहार में हिमालय से आ रही ठंडी हवा ने पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। पटना में एक दिन में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। आज भी कई जिलों में धूप निकलने की संभावना नहीं है। सबसे ठंडा जिला गया रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…