मोदी आज बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे: चंपारण के बेतिया में पहली रैली करेंगे; झारखंड भी जाएंगे

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बिहार के बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में 3 रैलियां कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 जनवरी से बिहार से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया था कि 13 जनवरी को PM चंपारण के बेतिया में रैली करेंगे। वे रमन मैदान में एक जनसभा भी करेंगे। फिर झारखंड के धनबाद भी जा सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि 13 जनवरी को बेतिया में PM मोदी बिहार के विभिन्न सड़कों और केंद्रीय योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास कर सकते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार होगा, जब भाजपा अपने सबसे पुराने सहयोगी JDU के बिना चुनावी मैदान में उतरेगी।

15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद भाजपा राज्य में कई जनसभाएं और रैलियां करेगी। खुद प्रधानमंत्री मोदी बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में तीन रैलियां करेंगे। पार्टी इस बार लोजपा और हम के साथ मिलकर 40 सीटों पर मैदान में होगी।

PM के कार्यक्रम के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह जनवरी और फरवरी में कैंपेन में शामिल होंगे। शाह जनवरी और फरवरी में सीतामढी, मधेपुरा और नालंदा में जनसभाएं करेंगे। वहीं, नड्डा बिहार के सीमांचल और पूर्वी इलाकों में रैलियां करेंगे।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में NDA को 39 सीटों पर जीत मिली थी। तब नीतीश कुमार की JDU भाजपा के साथ थी। नीतीश के NDA से अलग होने के बाद भाजपा के पास 17 और JDU के पास 16 सीटें हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी लोजपा के पास 6 सीटें हैं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। RJD के पास एक भी सीट नहीं है।

I.N.D.I.A के सामने सीट शेयरिंग का मुद्दा
लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने के लिए बने I.N.D.I.A के सामने चुनावी अभियान शुरू करने से पहले 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग भी बड़ी चुनौती है। इसी महीने गठबंधन की पांचवीं बैठक होनी है, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन वाले 9 राज्यों की 85 सीटें I.N.D.I.A ब्लॉक से मांगेगी। वहीं, टीएमसी बंगाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उद्धव गुट की शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात की है।

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी
चुनाव से करीब 4 महीने पहले कांग्रेस 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा का मकसद चुनाव से पहले आम लोगों तक पहुंचना है। इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

उधर, कांग्रेस ने 6 जनवरी को मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने सेंट्रल वॉर रूम और प्रचार समिति का गठन कर दिया।

150 नए प्रत्याशी उतारेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा एक साथ कई फॉर्मूलों पर काम कर रही है। पार्टी में मौजूदा सांसदों के टिकट काटने से लेकर नए चेहरों को मौका देने तक पर मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आजादी के 100वें साल तक संसद में युवा प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए काम कर रही है। चुनाव में भाजपा 150 नए प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें 41 से 55 साल की उम्र के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होगी।

भाजपा के एक महासचिव ने कहा कि पहली लोकसभा में 26% सदस्यों की उम्र 40 से कम थी। बाद में संसद में युवा प्रतिनिधित्व कम होता गया। लोकसभा में तीन से 11 बार तक चुनाव जीतने वाले सांसदों की संख्या बढ़ती गई। इसे देखते हुए पार्टी दो या इससे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके नेताओं में से ज्यादातर को संगठन की जिम्मेदारी देने जा रही है।

इसके अलावा अपवाद को छोड़कर किसी को राज्यसभा दो बार से ज्यादा नहीं भेजा जाएगा। 80% ऐसे लोगों को मौका मिलेगा जो कानून, चिकित्सा, विज्ञान, कला, आर्थिक मामले, तकनीक, पर्यावरण और भाषा के जानकार हों। दस सीट पर चुनाव हुए तो 2 ही ऐसे प्रत्याशी होंगे जो जातीय समीकरण या संगठन में योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे।

युवा आबादी का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं पीएम मोदी
देश में 65% से ज्यादा युवा हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। अगर एक शख्स को लगातार लोकसभा का टिकट मिलता है तो उसके साथी कार्यकर्ता चुनावी राजनीति से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कुछ खास मौकों को छोड़कर किसी एक कार्यकर्ता को 2-3 बार से ज्यादा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया जाए। इससे नए लोगों को मौका मिलेगा।

लोकसभा में औसत उम्र 54 साल, 25-40 वालों को दोबारा टिकट
मौजूदा लोकसभा में सांसदों की औसत आयु 54 साल है। भाजपा के 25 से 55 साल की उम्र वाले सांसदों का प्रतिनिधित्व 53% है। भाजपा 56 से 70 वर्ष के ज्यादातर सांसदों की जगह 41-55 आयु वर्ग वालों को लड़ाने की तैयारी कर रही है। 25-40 आयु वर्ग वालों को दोबारा टिकट दिया जाएगा। ऐसे में 150 नए चेहरों को चुनाव में उतारा जाएगा।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
लोकसभा चुनाव-2024 के कैंडिडेट्स को चुनने का प्रोसेस शुरू; भाजपा सांसदों का मूल्यांकन दिसंबर में

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने संभावित कैंडिडेट्स को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार हर राज्य की अलग-अलग राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से प्रत्याशी तय हो सकते हैं, क्योंकि जातीय जनगणना और समुदाय आरक्षण की मांग के बीच सियासी समीकरण नए मोड़ ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग I.N.D.I.A के लिए चुनौती; ममता बोलीं- बंगाल में भाजपा से सीधी टक्कर

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और I.N.D.I.A के 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। लोकसभा में कांग्रेस के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी की भाजपा से सीधी टक्कर है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…