मॉस्को में आतंकी हमला, 40 की मौत: कॉन्सर्ट हॉल में घुसे 5 हमलावरों ने फायरिंग की, 100 से ज्यादा घायल; स्पेशल फोर्सेज का ऑपरेशन शुरू

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल 5 हमलावरों ने फायरिंग की। इसके बाद एक्सप्लोसिव से धमाका भी किया।

रूस के मॉस्को में 5 बंदूकधारियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुई। हमलावरों ने हॉल में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोगों की शव जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। लोग घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने हॉल में एक्सप्लोसिव से धमाके किए, जिससे वहां आग लग गई। इमरजेंसी सर्विसेज ने हॉल के बेसमेंट से 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है।

घटना की दो तस्वीरें…

गोलियों के आवाज सुनने ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

गोलियों के आवाज सुनने ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

गोलीबारी की घटना के बाद हॉल में तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई।

गोलीबारी की घटना के बाद हॉल में तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई।

आर्मी की वर्दी में आए हमलावर
रूस की राज्य आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी के मुताबिक, लड़ाकू वर्दी में 5 लोगों ने हॉल में घुसकर गोलीबारी की। TASS ने भी इसकी पुष्टी की है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया की घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर 50 एंबुलेंस भेजी गईं है। एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। लोगों के रेस्क्यू के लिए दंगा पुलिस यूनिट को भेजा गया है।

अफसरों के मुताबिक, हॉल में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था। हमलावर ऑटोमैटिक वेपन्स के साथ बिल्डिंग के एंट्री गेट पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी थी।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…