मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: हिमाचल में सुक्खू CM बने रहेंगे; TMC नेता शाहजहां गिरफ्तार; व्हील चेयर न देने पर एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Kisan Andolan Himachal Pradesh Political Crisis | BJP Operation Lotus

1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश में 2 दिन चली सियासी उथल-पुथल की रही, जहां कांग्रेस ने CM बदले जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया। एक खबर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से जुड़ी रही, जहां 55 दिन से फरार TMC नेता शाहजहां शेख को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के सिंदरी में केमिकल फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा प्लांट है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी, लेकिन लगातार घाटे के कारण 2002 में इसे बंद करना पड़ा था।
  2. मोदी दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल भी जाएंगे। पहले दिन हुगली में जनसभा करेंगे। यहां 7,200 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  3. विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हिमाचल में सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे, कांग्रेस बोली- सभी मतभेद दूर किए, ऑपरेशन लोटस फेल

डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM सुखविंदर सुक्खू भी मौजूद रहे।

डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM सुखविंदर सुक्खू भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश में सरकार पर चल रहे संकट के बीच कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद सुलझा लिए गए हैं। सुक्खू राज्य के CM बने रहेंगे। ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। उधर, स्पीकर ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित किया है।

बागी विधायक हाईकोर्ट पहुंचे: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने स्पीकर के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इन्होंने 28 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करते हुए BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोटिंग की थी, जिस वजह से कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे।

सरकार गिरने का खतरा नहीं: हिमाचल विधानसभा में कुल 68 विधायक हैं। 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के पास अब 34 MLA बचे हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं, जबकि 3 निर्दलीय हैं। अगर 3 निर्दलीय भाजपा के साथ जाते हैं तो पार्टी के पास 28 ही विधायक हो रहे हैं। अगर फ्लोर टेस्ट की नौबत आई तो कांग्रेस सरकार आसानी से बहुमत साबित कर लेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. धर्मशाला टेस्ट में बुमराह की वापसी, इंजरी की वजह से केएल राहुल नहीं खेलेंगे

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। इसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्हें रांची टेस्ट से आराम दिया गया था। इंजरी की वजह से केएल राहुल फिटनेस हासिल नहीं कर सके। इसलिए वे धर्मशाला टेस्ट नहीं खेलेंगे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने के लिए नेशनल टीम से रिलीज किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. शेख शाहजहां गिरफ्तारी के बाद TMC से सस्पेंड, पार्टी ने कहा- तृणमूल जो कहती है वो करती है

बशीरहाट कोर्ट में पेशी के लिए जाता हुआ शेख शाहजहां। उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

बशीरहाट कोर्ट में पेशी के लिए जाता हुआ शेख शाहजहां। उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शेख शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद TMC ने शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया। इस फैसले की जानकारी देते हुए TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि एक पार्टी है, जो सिर्फ बोलती रहती है। लेकिन तृणमूल जो कहती है, वो करती है।

क्या है पूरा मामला: संदेशखाली की कुछ महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शाहजहां राशन घोटाले मामले में ED की रेड के बाद से फरार था। उस पर ED की टीम पर हमले का भी आरोप है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना; बुजुर्ग को व्हील चेयर नहीं दी थी, टर्मिनल जाते वक्त मौत हुई
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, भारतीय मूल का एक बुजुर्ग दंपती 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के तौर पर टिकट बुक की थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। पैदल चलकर जाने के कारण 80 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी, 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी
कैबिनेट ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने वाले एक करोड़ परिवारों को 15 हजार रुपए की सालाना आमदनी भी होगी।

सोलर प्लांट लगाने में कितना खर्च: इस योजना में हर परिवार के लिए 2 KW तक के सोलर प्लांट की कॉस्ट का 60% पैसा सब्सिडी तौर पर मिलेगा। वहीं अगर कोई 3 KW का प्लांट लगाना चाहता है तो अतिरिक्त एक 1KW के प्लांट पर 40% सब्सिडी मिलेगी। 3 KW का प्लांट लगाने में करीब 1.45 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें से 78 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार देगी। बचे हुए 67,000 रुपए के लिए सस्ते बैंक लोन की व्यवस्था की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. भारत की GDP ग्रोथ अक्टूबर-दिसंबर में बढ़कर 8.4% हुई, पिछली तिमाही में 7.6% थी
भारत की GDP ग्रोथ फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर के बेहतर परफॉर्मेंस से GDP बढ़ी है। इससे पहले की तिमाही में GDP 7.6% रही थी। उम्मीद से ज्यादा ग्रोथ की वजह मजबूत शहरी खपत, मैन्युफैक्चरिंग और हाई गवर्नमेंट ऐक्सपेंडीचर था। GDP ग्रोथ RBI के अनुमान से बेहतर है। RBI ने तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान जताया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. 30 साल पुराने सीरियल ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी, मुंबई-सूरत समेत 5 शहरों में ट्रेन में धमाके हुए थे
अजमेर की टाडा कोर्ट ने 1993 में 5 शहरों में हुए सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा (80) को बरी कर दिया है। वहीं दो आरोपियों इरफान (70) और हमीदुद्दीन (44) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों 6 दिसंबर 1993 को लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में आरोपी थे।

डॉ. बॉम्ब के नाम से मशहूर है टुंडा: टुंडा को 1993 ब्लास्ट केस में 2013 में गिरफ्तार किया गया था। भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब उत्तराखंड के बनबसा में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। टुंडा दाऊद इब्राहिम का करीबी है और बम बनाने में माहिर होने की वजह से उसे डॉक्टर बॉम्ब कहा जाता है। बम बनाने के दौरान हुए धमाके में ही उसका बायां हाथ उड़ गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: भाजपा जारी कर सकती है लोकसभा कैंडिडेट्स की लिस्ट: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक शुरू, मोदी और शाह शामिल (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान टला: बठिंडा में किसान शुभकरण का अंतिम संस्कार; पंधेर-डल्लेवाल बोले- आंदोलन खत्म नहीं होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की: पोस्ट में लिखा- सितंबर 2024; प्रियंका ने बधाई दी; करीना ने कहा- बेस्ट फेज में वेलकम (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: राम रहीम को बार-बार पैरोल पर हाईकोर्ट सख्त: हरियाणा सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा, कहा- अब बिना इजाजत पैरोल न दें (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: रूस में अब भी 20 भारतीय फंसे हैं: विदेश मंत्रालय ने कहा- इन्हें निकालने की कोशिश जारी; भारतीयों को जंग से दूर रहने की सलाह (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: पुतिन बोले- यूक्रेन जंग रूस के लिए आजादी की लड़ाई: अमेरिका हमें तोड़ने की कोशिश कर रहा; रूस के बिना दुनिया में शांति मुमकिन नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: नीदरलैंड में दो पाकिस्तानियों पर आरोप तय: इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स के खिलाफ फतवा जारी किया था, ये PM की रेस में सबसे आगे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

सबसे उम्रदराज फिटनेस इंस्ट्रक्टर का रिकॉर्ड

अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले टिम मिन्निक दुनिया के सबसे बुजुर्ग फिटनेस इंस्ट्रक्टर बन गए हैं। 81 साल के टिम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वे टेक्सास के ही एक जिम में फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते हैं। उनका नाम 4 साल पहले ही सबसे बुजुर्ग फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर गिनीज रिकॉर्ड में शामिल किया गया था, जो अब भी कायम है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…