मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: ओलिंपिक के पदकवीरों का जोरदार स्वागत, PM मोदी ने दुनिया को दिए 5 सिद्धांत, संसद में सरकार ने कहा-पेगासस के लिए कोई डील नहीं

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • नरेंद्र मोदी ओलंपिक पदक विजेता | दैनिक भास्कर समाचार सुर्खियों में; ओलंपिक पदक विजेताओं में आपका स्वागत है, यूएनएससी ओपन डायबेट में पीएम मोदी, पेगासस डील पर सरकार का जवाब

4 घंटे पहले

नमस्कार,
आज मंगलवार है, तारीख 10 अगस्त 2021; श्रावण मास, शुक्ल पक्ष और द्वितीया तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. PM नरेंद्र मोदी यूपी के महोबा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत करेंगे।
  2. सुप्रीम कोर्ट में पेगासस स्पायवेयर से जासूसी मामले में चल रहे केस की सुनवाई होगी।
  3. पोर्न मूवी केस में राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोरपे की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
  4. संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह के मद्देनजर भाजपा की संसदीय दल की बैठक होगी।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. टोक्यो से लौटे भारत के पदकवीर, दिल्ली में जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलिंपिक के मेडलिस्ट सभी खिलाड़ी देश लौट चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया, लवलिना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद इन सभी एथलीट्स को दिल्ली के ही अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक मौजूद रहे।
पढ़िए पूरी खबर..

2.UNSC की ओपन डिबेट में PM मोदी ने दिए 5 सिद्धांत
यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में ओपन डिबेट की पहली बार अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को 5 सिद्धांत दिए। ये सिद्धांत उन्होंने समुद्री सुरक्षा और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिए। मोदी ने कहा कि समंदर हमारी साझा धरोहर हैं। समुद्री रास्ते इंटरनेशनल ट्रेड की लाइफ लाइन हैं। मुझे भरोसा है कि इन सिद्धांतों के आधार पर समुद्री सुरक्षा का ग्लोबल रोडमैप बन सकता है।
पढ़िए पूरी खबर..

3. पाकिस्तान में लगे जय श्री राम के नारे, लहराए भगवा झंडे
पाकिस्तान में मंदिरों में तोड़-फोड़ और अल्पसंख्यकों पर जुल्म के खिलाफ हिन्दू समाज में नाराजगी है। उन्होंने कराची प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। प्रदर्शन में सिख, ईसाई, पारसी और अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में भगवा झंडे ले रखे थे। अल्पसंख्यकों के इस प्रदर्शन में कराची के मुफ्ती फैसल भी शामिल हुए।
पढ़िए पूरी खबर..

4. 1971 की जंग में कराची पोर्ट तबाह करने वाले कोमोडोर नहीं रहे
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक रहे कोमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव का चेन्नई में निधन हो गया। 94 साल के राव ने पाकिस्तान के कब्जे से पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। राव ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े के एक ग्रुप को लीड किया था। 4 दिसंबर 1971 की रात उन्होंने पाकिस्तान के समुद्री इलाके में घुसकर कराची पोर्ट पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया था।
पढ़िए पूरी खबर..

5.संसद में सरकार का जवाब- पेगासस बनाने वाली फर्म से लेनदेन नहीं
पेगासस जासूसी विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने संसद में कहा है कि स्पायवेयर बेचने वाले इजराइली ग्रुप NSO के साथ उसका कोई लेनदेन नहीं है। दुनिया भर में लोगों के फोन की निगरानी के लिए इस ग्रुप के पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होने के आरोप लग रहे थे। विपक्ष इस मसले पर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहा था। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में इसका जवाब दिया।
पढ़िए पूरी खबर..

6. OBC लिस्ट में संशोधन के अधिकार पर विपक्ष सरकार के साथ
21 दिन से जारी मानसून सेशन में हंगामे और विरोध के बीच पहली बार केंद्र सरकार को विपक्ष का सपोर्ट मिला है। लोकसभा में सोमवार को संविधान का 127वां संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे इस बिल पर सरकार के साथ हैं। इस संशोधन के पास होने के बाद राज्य को ये अधिकार मिल जाएगा कि वे OBC की लिस्ट में अपनी मर्जी से जातियों की लिस्टिंग कर सकें।
पढ़िए पूरी खबर..

7. अफगानिस्तान में तालिबान से जंग तेज, US ने B-52 बॉम्बर भेजे

अफगानिस्तान में तालिबान ने कुंदुज समेत उत्तरी अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। देश के उत्तर में स्थित प्रोविंशियल कैपिटल सर-ए-पुल पर भी वह कब्जा कर चुका है। इससे अफगान सरकार के सामने बड़ी मुश्किल आ गई है। तालिबान के लड़ाकों को रोकने के लिए अमेरिका ने अपने सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर और स्पेक्टर गनशिप अफगानिस्तान भेज दिए हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. ICMR की स्टडी में खुलासा, लॉकडाउन के दौरान नॉन-कोविड मरीजों को भी इलाज में दिक्कतें आईं
  2. सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा, पहले बेटे का नाम तैमूर रखने पर हुआ था विवाद
  3. आर्टिकल-370 हटने के बाद राहुल गांधी का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा, 2 दिन की विजिट पर श्रीनगर पहुंचे

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
18 साल पहले दुनिया की सबसे अनोखी शादी हुई थी। इसकी दुल्हन अमेरिका के टेक्सास में थी और दूल्हा अंतरिक्ष में। शादी की सभी रस्में वीडियो कॉल से पूरी की गईं। 10 अगस्त 2003 को रूस के एस्ट्रोनॉट यूरी मालेन्चेंको ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से शादी की थी। अप्रैल में रूस ने एक्सपेडिशन-7 मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन की कमांड मालेन्चेंको के हाथ में ही थी। मिशन पर जाने से पहले उनकी शादी की तारीख 10 अगस्त तय हो चुकी थी। बाद में उनका मिशन अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। शादी की तैयारियां हो चुकी थीं, इसलिए मालेन्चेंको ने स्पेस से ही शादी करने का फैसला लिया।

और अब आज का विचार
बड़े काम करने का एक ही तरीका है कि आप वही काम करिए, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो। – स्टीव जॉब्स

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply