मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में पैसेंजर पूरे सफर टॉयलेट में फंसा रहा: एयर-होस्टेस ने दरवाजे के नीचे से पर्ची भेजी- सर घबराइए नहीं, हम लैंड करने वाले हैं

बेंगलुरु24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पाइसजेट की फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार की देर रात 2 बजे उड़ान भरी थी। बेंगलुरु में 3:42 बजे फ्लाइट लैंड हुई थी।

स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में मंगलवार को एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया था। करीब 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहने के कारण पैसेंजर लैंडिंग के बाद सदमे में था।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा। एयर होस्टेस ने लिखा- सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वही नोट है तो एयर होस्टेस ने पैसेंजर को लिखा था।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वही नोट है तो एयर होस्टेस ने पैसेंजर को लिखा था।

जानिए पूरा मामला…
मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर SG-268 को सोमवार रात 10:55 बजे टेक ऑफ करना था। हालांकि, फ्लाइट ने देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद जैसे ही सीट बेल्ट खोलने की इजाजत मिली, 14D सीट पर बैठा पैसेंजर टॉयलेट गया।

तभी टॉयलेट का दरवाजा खराब हो गया और पैसेंजर अंदर बंद हो गया। पैसेंजर घबराकर शोर मचाने लगा, जिससे क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में किसी के बंद होने की जानकारी मिली। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फिर एयर होस्टेस ने पेपर पर बड़े अक्षरों में एक नोट लिखा। उसने पैसेंजर को घबराने से मना किया और लैंडिंग के समय कमोड पर बैठे रहने को कहा। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई। तब इंजीनियर आए और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर पैसेंजर को बचाया।

स्पाइसजेट ने पैसेंजर को पूरा रिफंड दिया
स्पाइसजेट ने घटना को लेकर बताया कि फ्लाइट में टॉयलेट के दरवाजे का लॉक खराब हो गया था। इसके कारण एक पैसेंजर लगभग एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा। हमारे क्रू पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर की मदद करते रहे। एयरलाइंस ने पैसेंजर को पूरा रिफंड देने की बात कही है।

फ्लाइट्स की 2 घटनाएं जो पिछले 5 दिनों से चर्चा में रही…

1. मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे के पास यात्रियों ने डिनर किया

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं। तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं। तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट 14 जनवरी को 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने के बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी।

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान करीब 11:10 बजे उतरा। पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए।

इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें लोग एयरक्राफ्ट पार्किंग में जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आए। पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया। पूरी खबर पढ़ें…

2. दिल्ली-गोवा फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

14 जनवरी को ही दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) कोहरे के चलते 13 घंटे देरी से उड़ी। इस फ्लाइट को रविवार सुबह 7.40 बजे उड़ान भरना था। इससे गुस्साए एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…