मुंबई के मीरा रोड पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया: नगर निगम ने की कार्रवाई, यहां कल राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह पर पथराव किया गया था

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में मंगलवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।

मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यहां 22 जनवरी को राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह पर पथराव किया गया था। महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के बाद यहां कार्रवाई की।

श्री राम के जयकारे लगा रहे लोगों से मारपीट
मीरा भयंदर में दो समुदायों के सदस्यों के बीच रविवार रात करीब साढ़े दस बजे नया नगर इलाके में एक वाहन रैली के दौरान झड़प हुई। जिसमें तीन कारों में सवार 10-12 लोग भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे।

बाद में उनमें से कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे फोड़े। तभी एक समूह अपने घर से बाहर आया और रैली में भाग लेने वालों को लाठियों से पीटा और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की।

मीरा रोड में हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस बोले- नयानगर में जो कुछ हुआ, उसकी पूरी जानकारी मैंने कल रात ही ले ली थी। साथ ही रात 3.30 बजे तक लगातार मीरा भाईंदर सीपी के संपर्क में थे। पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

13 लोगों को गिरफ्तार किया गया
अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

पनवेल में बाइक रैली पर किया गया था हमला
ताजा मामला नवी मुंबई के पनवेल इलाके का है। सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट की ओर से निकाली गई बाइक रैली में शामिल लोगों पर हमला किया गया।

श्री राम का झंडा लगाकर बाइक से कुछ लोग नवी मुंबई के खारघर से पनवेल की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हैं।

इससे पहले 21 जनवरी की रात मुंबई के नजदीक मीरा रोड इलाके में उपद्रवियों ने राम नाम के झंडे लगे गाड़ियों में पत्थर फेंके थे और जश्न मना रहे लोगों के साथ मारपीट की।

नवी मुंबई में हिंसा की तस्वीरें…

रैली में शामिल ब्लैक कलर की गाड़ी का साइड मिरर पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया।

रैली में शामिल ब्लैक कलर की गाड़ी का साइड मिरर पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया।

कार के गेट का शीशा भी तोड़ दिया गया।

कार के गेट का शीशा भी तोड़ दिया गया।

श्री राम के नाम पर निकाली गई रैली में कई बाइक सवार मौजूद थे।

श्री राम के नाम पर निकाली गई रैली में कई बाइक सवार मौजूद थे।

हिंसा में कई लोगों को चोट लगी। किसी के सिर में इंजरी हुई तो किसी के पैर में चोट लगी।

हिंसा में कई लोगों को चोट लगी। किसी के सिर में इंजरी हुई तो किसी के पैर में चोट लगी।

ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात के मेहसाणा में शोभायात्रा पर पथराव, 5 घायल; पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, 15 हिरासत में

गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई थी। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया। भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…