मुंबई की पहचान काली-पीली टैक्सी सोमवार से बंद हो जाएगी: छह दशक तक चली सर्विस, म्यूजियम में संरक्षित करने की मांग

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले करीब 6 दशकों से मुंबई की पहचान कही जाने वाली ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी सोमवार से बंद हो जाएगी। आम लोगों में इस टैक्सी सेवा को ‘काली-पीली’ के तौर पर जाना जाता था, जो इसके रंग को दर्शाता है। नए मॉडल और ऐप-आधारित कैब सेवाओं के बाद ये काली-पीली टैक्सी अब मुंबई की सड़कों से हट जाएंगी।

RTO के एक अधिकारी ने कहा कि आखिरी ‘प्रीमियर पद्मिनी’ को 29 अक्टूबर, 2003 को तारदेव आरटीओ में एक काली-पीली टैक्सी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था।

आखिरी ‘प्रीमियर पद्मिनी’ को 29 अक्टूबर, 2003 को काली-पीली टैक्सी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। कैब 20 साल तक की चल सकती है।

आखिरी ‘प्रीमियर पद्मिनी’ को 29 अक्टूबर, 2003 को काली-पीली टैक्सी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। कैब 20 साल तक की चल सकती है।

चूंकि, शहर में कैब संचालन की समयसीमा 20 साल है, ऐसे में अब सोमवार से मुंबई में आधिकारिक तौर पर ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी नहीं चलेगी। मुंबई की आखिरी पंजीकृत प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी (एमएच-01-जेए-2556) की मालिक प्रभादेवी ने कहा, ये मुंबई की शान है और हमारी जान है।

वहीं, कुछ लोगों ने मांग की है कि कम से कम एक ‘प्रीमियर पद्मिनी’ को सड़क पर या म्यूजियम में संरक्षित किया जाए।

लोगों का भावनात्मक जुड़ाव

पुरानी टैक्सी कार के शौकीन डैनियल सिकेरा ने कहा कि ये मजबूत टैक्सी 6 दशकों से अधिक समय से शहर का हिस्सा रही हैं और पिछली कई पीढ़ियों से इनसे भावनात्मक जुड़ाव रहा है।

परेल निवासी और कला प्रेमी प्रदीप पालव ने कहा कि आजकल ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी केवल मुंबई में दीवारों पर मॉन्यूमेंट्स में देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा, हालांकि, यह धीरे-धीरे गायब हो गयी हैं, लेकिन इसने लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

‘मुंबई टैक्सीमेंस यूनियन’ के महासचिव एएल क्वाद्रोस ने याद किया कि टैक्सी के रूप में ‘प्रीमियर पद्मिनी’ की यात्रा 1964 में ‘फिएट-1100 डिलाइट’ मॉडल के साथ शुरू हुई थी।

टैक्सी यूनियन ने लगाई थी अर्जी

कुछ साल पहले, शहर के सबसे बड़े टैक्सी चालक संघ में शुमार ‘मुंबई टैक्सीमेन यूनियन’ ने सरकार से कम से कम एक काली-पीली टैक्सी को संरक्षित करने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।