‘मिट्टी में मिला देंगे’…11 महीने और अतीक का ढहता किला: माफिया के 10 में 6 करीबी दुनिया छोड़ गए, जो बचे उन्हें डर- अगला नंबर किसका?

लखनऊ37 मिनट पहलेलेखक: देवांशु तिवारी

  • कॉपी लिंक

23 फरवरी 2023…प्रयागराज में सब कुछ सामान्य था। माफिया अतीक अहमद जेल से ही अपने सारे अवैध धंधों को चला रहा था। देर शाम खबर आई… धूमनगंज में उमेश पाल और उनके दोनों गनर्स को बीच बाजार गोली मार दी गई है। ये ट्रिपल मर्डर अतीक के आतंक पर आखिरी कील साबित हुआ।

एक हफ्ते के अंदर अतीक के खास लोग पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। खुद अतीक और अशरफ को पुलिस सुरक्षा के बीच गोलियों से भून दिया गया। इन 11 महीनों में D-कंपनी के जो लोग बच गए उन्होंने या तो सरेंडर कर दिया या फिर अंडरग्राउंड हो गए हैं।

7 दिन पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को महीने का लाखों