महुआ बोलीं- भाजपा मुझे शामिल होने का न्योता देगी: रामलला उन्हें 400 सीटें दिला देंगे, जिन्हें भ्रष्ट कहा था अब क्यों अपने में मिला रहे

  • Hindi News
  • National
  • Mahua Moitra Vs BJP; Ashok Chavan BJP Joining | Lok Sabha 400 Seats Prediction

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महुआ मोइत्रा ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के दूसरे दलों से नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर कमेंट किया।

पूर्व लोकसभा सांसद और तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने मंगलवार (13 फरवरी) को कहा कि जिस स्पीड से भाजपा आगे बढ़ रही है, पार्टी जल्द ही मुझे बीजेपी में शामिल होने का न्योता देगी। उनका यह बयान महाराष्ट्र के पूर्व CM और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद आया।

महुआ ने X पर लिखा कि बीजेपी जिन नेताओं को कभी भ्रष्ट कहती थी, अब उन्हें ही पार्टी जॉइन करा रही है। इस तरह से एक दिन भाजपा मुझे भी पार्टी में शामिल करना चाहेगी। 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण 13 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो गए।

अशोक चव्हाण को भी भाजपा ने भ्रष्ट नेता करार दिया था। दरअसल, 2010 में करगिल शहीदों के परिवारों के लिए मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी बनाई गई थी। उस समय चव्हाण महाराष्ट्र के CM थे। तब भाजपा ने चव्हाण पर इस सोसाइटी में अपने रिश्तेदारों को घर बांटने का आरोप लगाया था।

महुआ ने ट्वीट किया- जिन्हें भ्रष्ट कहा था, अब क्यों अपने में मिला रहे
एक्स पर ट्वीट करते हुए महुआ ने लिखा- मुझे लगा था कि रामलला की कृपा से 2024 में 400 सींटे आ रही हैं, फिर भाजपा हर नेता को अपने पाले में लाने के लिए इतनी बेचैन क्यों है? बीजेपी ने जिन्हें भ्रष्ट कहा था, अब उन्हें क्यों अपने में मिला रहे है। इस तरह चलता रहा तो पार्टी जल्द ही मुझे बीजेपी में शामिल होने का न्योता देगी।

महुआ मोइत्रा ने 14 फरवरी को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा।

महुआ मोइत्रा ने 14 फरवरी को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा।

दरअसल, पिछले साल महुआ को संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का दोषी पाया गया और उनकी सांसदी चली गई थी। ममता बनर्जी ने कहा था कि महुआ की सदस्यता खत्म करने से उनका ही फायदा होगा।

अशोक चव्हाण के मन में भाजपा, जुबान पर कांग्रेस:बीजेपी में शामिल होते ही फिसली जुबान; भाजपा अध्यक्ष को कांग्रेस अध्यक्ष कहा

38 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद बीजेपी में शामिल हुए चव्हाण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जुबान फिसल गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष को कांग्रेस अध्यक्ष कह दिया। इस पर सभा में मौजूद सभी नेता हंसने लगे। पूरी खबर पढ़े

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल:राज्यसभा भेजे जा सकते हैं; उद्धव बोले- यह कारगिल के शहीदों का अपमान होगा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़े

खबरें और भी हैं…