महिला से गैंगरेप, बदहवास हालत में खेत में फेंका: पीड़ित बोली- चार लोगों ने जबरन कार में बैठाया; रातभर दरिंदगी करते रहे

अशोकनगर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला रविवार सुबह अशोकनगर जिले में खेत पर पड़ी मिली।

मध्यप्रदेश में फिर एक महिला गैंगरेप का शिकार हुई है। पीड़ित ने बताया- उसके गांव के ही चार लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। हाथ-पैर बांधकर रातभर उसके साथ दरिंदगी की। धारदार हथियार से उसे घायल भी किया और रविवार सुबह बदहवास हालत में एक खेत में छोड़कर भाग गए।

मामला अशोकनगर जिले के शाढौरा का है। उसके शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। महिला शादीशुदा है, उसकी उम्र करीब 30 साल है। वह शिवपुरी जिले के एक गांव की रहने वाली है।

पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ित की आपबीती
गांव के लोगों को महिला ने ये बताया… ‘मैं अस्पताल में इलाज करने आई थी, वहां जब मैं चौराहे पर जा रही थी, तब ये मुझे वहां से पकड़कर लाए। मन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी और एक को मैं नहीं जानती वो ड्राइवर था। वो सफेद गाड़ी में आए थे। उन्होंने पूरे रास्ते, सारी रात मुझसे दरिंदगी की। मुझे होश नहीं था, फिर वो मुझे यहां छोड़कर चले गए।’

ग्रामीणों को महिला खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने डायल 100 को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों को महिला खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने डायल 100 को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया।

मर्डर का बदला देने के लिए रेप की वारदात की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला का पति हत्या के एक मामले में आरोपी है। उस पर एक साल पहले बादाम लोधी नाम के शख्स की हत्या का आरोप है। इसे लेकर उस पर इंदार थाने में केस दर्ज है।

गैंगरेप का एक आरोपी देवेंद्र इस मर्डर केस में गवाह है। वहीं आरोपी शैलेंद्र और मन्ना लोधी मृतक बादाम लोधी के परिजन हैं। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि मर्डर का बदला लेने की नीयत से आरोपी की पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।

महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज
एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि महिला को शाढोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

डॉक्टर बोले- महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान
जिला अस्पताल के डॉक्टर बीएल टैगोर ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। महिला को कई चोट के निशान है, उसके प्राइवेट पार्ट में भी जगह-जगह चोट आई हैं। संभवत: उसके साथ मारपीट की गई है। रिपोर्ट के बाद स्थिति क्लियर होगी।

खबरें और भी हैं…