महिला ने अपने प्रेमियों से बेटियों का रेप करवाया: बच्चियां 7-11 साल की थीं; केरल की कोर्ट ने मां को 40 साल की सजा दी

तिरुवनंतपुरम6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो नाबालिग बहनों से रेप मामले में उनकी मां को 40 साल की सजा सुनाई है। महिला के दो प्रेमियों ने चार साल पहले उसकी दो बेटियों से कई बार दुष्कर्म किया था। बच्चियों के प्राइवेट पार्ट पर चोटें भी आई थी।

जब नाबालिग बहनों ने जब अपनी मां से इसकी शिकायत की तो वह खामोश रही। उल्टा दोनों आरोपी महिला के सामने उसकी बच्चियों से रेप करते थे। घटना मार्च 2018 से सितंबर 2019 के बीच की है। तब दोनों बच्चियां 7 और 11 साल की थीं।

महिला का पति मानसिक रूप से बीमार था। जिसके कारण वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिशुपालन के घर रहने चली गई। वह अपने साथ दोनों बच्चियों को भी साथ ले गई थी।

खबरें और भी हैं…