महिला आरक्षण बिल कैबिनेट में मंजूर: कांग्रेस में मांग- विधानसभा चुनावों तक I.N.D.I.A में सीट बंटवारा टले; L1 पॉइंट की तरफ बढ़ा आदित्य

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Eknath Shinde Uddhav Thackeray Shiv Sena MLA | Opposition Alliance Seat Sharing Controversy

5 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की रही। इसमें लिए गए फैसलों की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई, लेकिन दावा किया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई है। जिसे आज सदन में पेश किया जा सकता है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. आज संसद के स्पेशल सेशन का दूसरा दिन है। सदन के मेंबर्स आज से नई बिल्डिंग में बैठेंगे। अगले चार दिन यहीं कार्यवाही होगी।
  2. रिलायंस जियो आज अपनी एयर फाइबर सर्विस लॉन्च करेगा। जियो एयर फाइबर में 1.5 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है, जो जियो फाइबर के 1 Gbps स्पीड से ज्यादा होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले- महिला आरक्षण बिल कैबिनेट में मंजूर, कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट की

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए।

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ली। इसके बाद न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बिल में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिल को मंजूरी मिलने की बात कही। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

ये खबर अहम क्यों है: साल 2010 में ये बिल राज्यसभा में पास किया जा चुका है, लेकिन इसे कभी लोकसभा में पेश नहीं किया गया। तभी से महिला आरक्षण बिल पेंडिंग है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक ये आरक्षण लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में लागू होगा। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने बिल का समर्थन किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर फैसला टालना गलत
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई हुई। अदालत ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष से कहा कि आप इस मामले पर फैसला लंबे समय तक नहीं टाल सकते। आपको इसकी समय सीमा तय करनी होगी। अदालत ने मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए स्थगित कर दी।

ये खबर अहम क्यों है: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में पार्टी से बगावत की थी। इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और CM बने। फिर शिंदे ने शिवसेना पर अपना दावा कर दिया। शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने करीब 4 महीने पहले फैसला सुनाया था। इसमें कोर्ट ने बागी विधायकों की सदस्यता पर फैसला स्पीकर पर छोड़ दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. CWC में कांग्रेस नेताओं की मांग- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद हो सीट बंटवारा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग 16-17 सितंबर को हैदराबाद में हुई थी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग 16-17 सितंबर को हैदराबाद में हुई थी।

हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में पार्टी नेताओं ने हाईकमान से मांग की है कि I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए। ये मांग उन नेताओं ने की है जिनके राज्य में कांग्रेस का सीधा मुकाबला I.N.D.I.A गठबंधन की दूसरी पार्टियों से है।

ये खबर अहम क्यों है: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मीजोरम में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। कई कांग्रेस नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे। हालांकि, अखिलेश और केजरीवाल चाहते हैं कि सितंबर अंत तक सीट शेयरिंग पर सहमति बन जाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. पृथ्वी की ऑर्बिट से L1 पॉइंट की ओर निकला आदित्य, जनवरी में 15 लाख किमी दूर पहुंचेगा
इसरो का आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की ऑर्बिट से L1 पॉइंट की ओर निकल चुका है। इसरो ने देर रात स्पेसक्राफ्ट को ट्रांस-लैग्रेंजियन पॉइंट 1 में इंसर्ट किया। इसके लिए यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसे करीब 110 दिन में L1 पॉइंट के करीब की ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

ये खबर अहम क्यों है: आदित्य सूर्य की स्टडी करेगा। ये जनवरी में 15 लाख किमी दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। ये दूरी धरती और सूर्य के बीच की दूरी का महज एक फीसदी है। L1 पॉइंट के आस-पास आदित्य सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देख सकता है। इससे रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पुरानी संसद में मोदी की आखिरी स्पीच; जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा की तारीफ की

संसद के स्पेशल सेशन के पहले दिन की कार्यवाही पुराने भवन में हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद किया। PM ने कहा कि इसी सदन में पंडित नेहरू की स्पीच की गूंज हम सबको प्रेरित करती है। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का आंदोलन भी इसी सदन ने देखा था। सदन ने आर्टिकल 370 को भी हटते देखा है।

ये खबर अहम क्यों है: 75 साल तक पुराने संसद भवन में ही कार्यवाही हुई है। इसका उद्घाटन 18 जनवरी 1927 को लॉर्ड इरविन ने किया था। पुरानी संसद को एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। उस वक्त इसे बनाने में 83 लाख रुपए खर्च हुए थे। उस समय इसे संसद भवन नहीं बल्कि ‘हाउस ऑफ पार्लियामेंट’ कहा जाता था। इसमें ब्रिटिश सरकार की विधान परिषद काम करती थी और आजादी के बाद से यहां हमारे देश के सांसद बैठने लगे और इसे संसद कहा जाने लगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. MP में कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर विवाद, BJP बोली- पाकिस्तान के पूर्व PM की पार्टी से चुराया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज से जन आक्रोश यात्रा निकालने वाली है। इससे पहले यात्रा के थीम सॉन्ग को लेकर विवाद हो गया है। BJP ने कांग्रेस के ‘चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो’ सॉन्ग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पार्टी PTI का थीम सॉन्ग चुराया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि राजस्थान में भी ऐसा ही गाना BJP के प्रचार अभियान का हिस्सा रहा है, वे किस गंदे चेहरे से हम पर आरोप लगा रहे हैं?

जानिए कांग्रेस, BJP और इमरान की पार्टी के थीम सॉन्ग की शुरुआती दो लाइनें क्या हैं
1. MP में कांग्रेस का थीम सॉन्ग:
चलो चलो चलो चलो चलो चलो चलो… कांग्रेस के संग चलो चलो चलो…
2. राजस्थान में BJP का थीम सॉन्ग: चालो चालो चालो, बीजेपी वालो राज लावा…आपा राजस्थान में भाजपा सरकार लावा…
3. इमरान खान की पार्टी का थीम सॉन्ग: चलो चलो इमरान के साथ…साफ चली शफाक चली तहरीके इंसाफ चली…
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. भारत-मिडिल ईस्ट कॉरिडोर को काउंटर करेगा तुर्किये; इराक, कतर और UAE के साथ दूसरा ट्रेड रूट बनाएगा

9-10 सितंबर को नई दिल्ली में हुई G20 समिट में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

9-10 सितंबर को नई दिल्ली में हुई G20 समिट में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर में तुर्किये को शामिल नहीं किया गया। इससे नाराज तुर्किये इस ट्रेड रूट का विकल्प खोज रहा है। इस कॉरिडोर को काउंटर करने के लिए वह जल्द ही एक नए ट्रेड रूट का ऐलान कर सकता है। इसे लेकर तुर्किये ने इराक, कतर और UAE से बात की है। इस कॉरिडोर को इराक डेवलपमेंट रोड इनिशिएटिव नाम दिया जा सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: भारत-मिडिल ईस्ट कॉरिडोर पर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा था कि उनके बिना कोई कॉरिडोर नहीं बन सकता। उन्होंने कहा था कि पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले किसी भी ट्रैफिक को तुर्किये से गुजरना ही होगा।

दरअसल, G20 समिट में जिस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई वो भारत, UAE, सऊदी अरब, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन से गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट का फायदा इजराइल और जॉर्डन को भी मिलेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ शांति निकेतन: रवींद्रनाथ टैगोर के पिता ने की थी स्थापना; यहीं बनी विश्व भारती यूनिवर्सिटी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. AIADMK बोली- भाजपा से गठबंधन नहीं, चुनाव बाद फैसला होगा: अन्नाद्रमुक नेता जयकुमार बोले- अन्नादुरई-जयललिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. अडाणी-हिंडनबर्ग केस जांच के लिए नई कमेटी बनाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट में दायर नई याचिका में कहा- कमेटी में बेदाग छवि वाले लोग शामिल हों (पढ़ें पूरी खबर)
  4. H-1B वीजा खत्म करेंगे विवेक रामास्वामी: रिपब्लिकन पार्टी से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेंट की रेस में हैं, खुद ने यह वीजा 29 बार इस्तेमाल किया (पढ़ें पूरी खबर)
  5. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा- पाकिस्तान से 900 मिलियन डॉलर के हथियार खरीदे और यूक्रेन भेजे, बदले में पाक को IMF से लोन मिला (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

केरल में इंस्पेक्टर और थाने को किराए पर लेने की सुविधा,
केरल में सिर्फ 3 हजार रुपए देकर पुलिस इंस्पेक्टर को सिक्योरिटी के लिए रखा जा सकता है। वहीं 7 हजार 280 रुपए देकर पुलिस का ट्रेन किया गया डॉग भी मिलेगा। ये केरल सरकार पुरानी स्कीम है, लेकिन सरकार ने अब नया रेट कार्ड जारी किया है। जिसके मुताबिक, 12,130 रुपए देकर वायरलेस इक्विपमेंट और हर दिन 12 हजार रुपए देकर पुलिस स्टेशन को भी किराये पर लिया जा सकता है। सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको एक दिन में 34 हजार रुपए खर्च करने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

​​​​आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…