महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: अमरावती की वर्धा नदी में नाव पलटने पर 11 लोग डूबे, बच्ची सहित 3 के शव मिले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई7 मिनट पहले

महाराष्ट्र के अमरावती जिले की वर्धा नदी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नाव पलटने पर एक ही परिवार के 11 लोग नदी में डूब गए। इनमें से एक बच्ची सहित 3 शव बरामद किए जा चुके हैं। 8 अभी लापता हैं। पुलिस और प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतकों मे एक बच्ची शामिल है। हादसा अमरावती के हतराना गांव में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार नदी किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद नाव से वापस जा रहे थे। नाव 11 लोगों का वजन नहीं उठा पाई और पलट गई। डूबने वाला परिवार नदी के किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद वापस लौट रहा था। हादसे के बाद स्थानीय विधायक देवेंद्र भुयार मौके पर पहुंच गए।

हादसे में मृत महिला और मासूम। नाव में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।

असम में 2 नाव की टक्कर में 1 महिला की मौत हुई थी
असम के जोरहट में 8 सितंबर को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव आपस में टकरा गई थीं। इसमें से एक नाव डूब गई। नाव में सवार 42 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया था कि दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहट के निमतीघाट से माजुली आर रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहट जा रही थी। नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।

खबरें और भी हैं…

.