महामारी के खिलाफ मुहिम: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 46 करोड़ के पार, 2.27 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने भी लगवाया टीका

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • देश में टीकाकरण की संख्या 46 करोड़ को पार कर गई, जिसमें से 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया गया।

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में अब तक 46.06 करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें से अकेले 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं ने भी टीका लगवाया है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को वैक्सीन की 44 लाख 38 हजार 901 डोज दी गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 20 लाख 96 हजार 446 लोगों को पहली डोज दी गई, जबकि 3 लाख 41 हजार 500 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

इस एज ग्रुप में अब तक कुल 15 करोड़ 17 लाख 27 हजार 430 लोगों ने पहली डोज और 80 हजार 31 हजार 11 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। कुल मिलाकर अब तक 46 करोड़ 06 लाख 56 हजार 534 लोगों को पहला और दूसरा डोज दिया जा चुका है।

हेल्थकेयर वर्कर्स

  • फर्स्ट डोज: 1 करोड़ 3 लाख 1 हजार 938
  • सेकंड डोज: 78 लाख 19 हजार 129

फ्रंट लाइन वर्कर्स

  • फर्स्ट डोज: 1 करोड़ 79 लाख 31 हजार 495
  • सेकंड डोज: 1 करोड़ 12 लाख 43 हजार 047

45 साल से ऊपर

  • फर्स्ट डोज: 10 करोड़ 43 लाख 03 हजार 751
  • सेकंड डोज: 03 करोड़ 83 लाख 48 हजार 541

60 साल से ऊपर

  • फर्स्ट डोज: 7 करोड़ 48 लाख 67 हजार 229
  • सेकंड डोज: 03 करोड़ 60 लाख 82 हजार 963

कुल वैक्सीनेशन

  • फर्स्ट डोज: 35 करोड़ 91 लाख 31 हजार 843
  • सेकंड डोज: 10 करोड़ 15 लाख 24 हजार 691

2 जुलाई को केंद्र ने गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन पर डर दूर की
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 जुलाई को गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम और डर को दूर करने के लिए राज्य सरकारों को एक विस्तृत नोट भेजा था। इसमें वैक्सीन को लेकर सभी जानकारियां साझा की गई थीं। नोट में गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने से लेकर उसके फायदे भी बताए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते राज्यों द्वारा कई पहल की गई हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सेशन भी शामिल है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply