मणिपुर में कुकी समूह ने नेशनल हाईवे खोले: खराब कानून-व्यवस्था से परेशान होकर 12 दिन से ब्लॉक कर रखे थे दो हाईवे

इंफाल33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुकी-जो बहुल इलाकों में कानून व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन के ढुलमुल रैवये से परेशान होकर समूह ने हाईवे ब्लॉक किया था।

मणिपुर में एक प्रभावशाली कुकी समूह ने सोमवार को दो नेशनल हाईवे को खोल दिया, जिन्हें 12 दिन से बंद कर रखा था। ​​​​कांगपोकपी की कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने 15 नवबंर को इन हाईवे को बंद किया था। उनका कहना था कि कुकी-जो बहुल इलाकों में कानून व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन का रैवया ढुलमुल रहा है।

इस कम्युनिटी ने प्रशासन के रवैये के प्रति विरोध जताते हुए इस नगालैंड के शहर दीमापुर और असम के शहर सिलचर से इंफाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों को ब्लॉक कर रखा था, ताकि इंफाल और मणिपुर के बाकी शहरों तक सामान की सप्लाई न हो सके।

लेकिन, बाद में कमेटी ने इन इलाकों में ट्राइबल्स की परेशानियों को समझते हुए अस्थायी तौर पर ये इकोनॉमिक ब्लॉकेज हटा दिया। हालांकि कमेटी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे बंद हटाने के फैसले का रिव्यू करेंगे और इसे दोबारा लागू करेंगे।

कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) के सदस्य।

कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) के सदस्य।

आर्मी के ईस्टर्न कमांड चीफ बोले- मणिपुर की समस्या का राजनीतिक हल जरूरी
भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड चीफ राणा प्रताप कलीता ने कहा है कि मणिपुर की समस्या राजनीतिक है, इसलिए इसका समाधान भी राजनीतिक होना चाहिए। कलीता ने ये बात 21 नवंबर को गुवाहाटी के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा- हमारी कोशिश है कि हिंसा रुके। राजनीतिक समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकालना होगा, इसके लिए दोनों पक्षों (कुकी और मैतेई) को प्रेरित किया जाना चाहिए। हिंसा काबू करने में हमें बड़े पैमाने पर कामयाबी भी मिली है। लेकिन कुकी और मैतेई का ध्रुवीकरण हुआ है, इसलिए कुछ छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं।

कलीता ने यह भी कहा कि राज्य के सुरक्षाबलों से लूटे गए 4 हजार हथियार अब भी लोगों के हाथ में हैं और हिंसा में इस्तेमाल हो रहे हैं। जब तक ये लोगों के पास से रिकवर नहीं होंगे, मणिपुर में हिंसा नहीं रुकेगी। करीब 5 हजार हथियार लूटे गए थे, जिनमें से सिर्फ 1500 ही बरामद हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मणिपुर में नवंबर में हुए घटनाक्रम

  • 1 नवंबर: इंफाल में देर रात 31 अक्टूबर को हुई SDOP की हत्या से नाराज भीड़ ने मणिपुर राइफल्स के शिविर पर हमला किया था। इनका मकसद हथियार लूटना था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
  • 5 नवंबर: इंफाल पश्चिमी जिले से दो युवक सेकमाई इलाके में जाने के लिए निकले थे। उसके बाद से दोनों की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने लापता मैबम अविनाश (16) और निंगथोउजाम एंथनी (19) के मोबाइल सेनापति जिले में पेट्रोल पंप के पास से बरामद किए। राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर बैन 8 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
  • 6 नवंबर: मणिपुर पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। इन पर दो युवकों के अपहरण का आरोप है। लापता युवकों के परिजन ने राज्यपाल अनुसुइया उइके और पुलिस से शिकायत की। साथ ही इंफाल में रैली निकाली। रास्ते जाम कर प्रदर्शन किया।
  • 7 नवंबर: मणिपुर के कांगचुप इलाके में 7 नवंबर को गोलीबारी हुई, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों, एक महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। सात लोगों को रिम्स तो 3 लोगों को राज मेडिसिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
  • 9 नवंबर: इंफाल में महिला समेत दो लोगों का शव बरामद। पुलिस ने बताया, शव की आंखों पर पट्टी बंधी थी जबकि हाथ पीछे से बंधे थे। वहीं सिर पर गोली लगने के निशान मिले।
हिंसा के चलते मणिपुर देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जिलों से लेकर सरकारी दफ्तर तक सब कुछ दो समुदायों में बंट चुके हैं।

हिंसा के चलते मणिपुर देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जिलों से लेकर सरकारी दफ्तर तक सब कुछ दो समुदायों में बंट चुके हैं।

मणिपुर के मौजूदा हालात…

  • मणिपुर में जिलों से लेकर सरकारी दफ्तर तक सब कुछ दो समुदायों में बंट चुके हैं। पहले 16 जिलों में 34 लाख की आबादी में मैतेई-कुकी साथ रहते थे, लेकिन अब कुकी बहुल चुराचांदपुर, टेंगनाउपोल, कांगपोकपी, थाइजॉल, चांदेल में कोई भी मैतेई नहीं बचा है। वहीं मैतेई बहुल इंफाल वेस्ट, ईस्ट, विष्णुपुर, थोउबल, काकचिंग, कप्सिन से कुकी चले गए हैं।
  • कुकी इलाकों के अस्पतालों को मैतई डॉक्टर छोड़कर चले गए हैं। इससे यहां इलाज बंद हो गया। अब कुकी डॉक्टर कमान संभाल रहे हैं। सप्लाई नहीं होने से यहां मरहम-पट्‌टी, दवाओं की भारी कमी है।
  • सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर हुआ है। 12 हजार 104 स्कूली बच्चों का भविष्य अटक गया है। ये बच्चे 349 राहत कैंपों में रह रहे हैं। सुरक्षाबलों की निगरानी में स्कूल 8 घंटे की जगह 3-5 घंटे ही लग रहे हैं। राज्य में 40 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।
  • हिंसा के बाद से अब तक 6523 FIR दर्ज हुई हैं। इनमें ज्यादातर शून्य FIR हैं। इनमें 5107 मामले आगजनी, 71 हत्याओं के हैं। सीबीआई की 53 अधिकारियों की एक टीम 20 मामले देख रही है।
  • इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, झिरिबम, विष्णुपुर, थोउबल, चुराचांदपुर और टेंगनाउपोल, कांगपोकपी, काकचिंग, फेरजॉल में कर्फ्यू लगा है। जबकि सेनापति, उर्खुल, कामजोंग, टेमेंगलोंग, नॉने और कप्सिन में शाम 6 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

4 पॉइंट्स में जानिए- क्या है मणिपुर हिंसा की वजह…
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

मणिपुर हिंसा के 6 महीने, 187 की मौत:मैतेई लीपुन ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख पर हमला, कुकी विधायकों का आरोप पुलिस कमांडो कर रहे ज्यादती

मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा को 3 नवंबर को छह महीने हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इन छह महीनों में राज्य में 187 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राज्य में 200 से ज्यादा लोगों की जान गई है। 120 से ज्यादा शव आज भी सरकारी अस्पतालों के मुर्दाघरों में पड़े हैं। उधर, कुकी-मैतेई समुदाय कई शवों के लापता होने का दावा कर रहे हैं। हिंसा में 50 हजार 648 लोगों के घर उजड़ चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुकी समुदाय का केंद्र सरकार को दो हफ्ते का अल्टीमेटम:ITLF ने कहा- हमारे पास 3 जिले, 10 विधायक; अलग सरकार न मिली तो बना लेंगे

3 मई से जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में अब नई सुगबुगाहट शुरू हुई है। कुकी-जो समुदाय के सबसे बड़े संगठन इंडीजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने केंद्र सरकार को अलग सरकार बनाने की धमकी दी है। ITLF ने अल्टीमेटम दिया है कि उन्हें अलग प्रशासन नहीं दिया गया तो वे दो हफ्ते बाद चुराचांदपुर, कांगपोक्पी और टैंगनाउपोल जिलों में एक समानांतर प्रशासन बना लेंगे। यहां मणिपुर सरकार का दखल नहीं चलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…