मटन पाया नहीं मिलने पर शादी कैंसिल: लड़के वाले बोले- मेन्यू वाला खाना नहीं परोसा; लड़की वालों का कहना- तय की गईं सारी डिश दी गईं

  • Hindi News
  • National
  • Hyderabad Engagement Menu Case; Groom’s Family Refused To Marry Over Mutton

हैदराबाद5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद में परोसे गए खाने को लेकर विवाद के बाद लड़के वालों ने शादी कैंसिल कर दी।

तेलंगाना के हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला हुआ। खाने में मटन पाया नहीं मिलने पर लड़के वालों में सगाई तोड़ते हुए शादी कैंसिल कर दी। लड़के वालों ने कहा कि लड़की वालों ने जो मेन्यू (नॉन वेज) फिक्स किया था खाने में वह नहीं था। वहीं, लड़की के परिवार का कहना है कि जो मेन्यू तय किया गया था, वही परोसा गया।

लड़की का परिवार हैदराबाद के निजामाबाद और लड़के का परिवार जगतियाल इलाके का रहने वाला है। नवंबर में लड़की के घर पर ही सगाई का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद खाना परोसा गया।

खाना देखकर लड़के वाले नाराज हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

लड़के वालों ने पुलिस से कहा कि लड़की वालों ने हमारा अपमान किया है। नॉन वेज खाने के मेन्यू में मटन पाया भी रखा गया था, लेकिन परोसा नहीं गया है। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों का कहना था मेन्यू में जो तय था वही परोसा गया।

पुलिस वालों ने लड़की और लड़का पक्ष दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के वालों ने इंसल्ट होने की बात कहते हुए सगाई तोड़ दी और शादी भी कैंसिल कर दी।

लोगों ने कहा- ‘बालागम’ फिल्म जैसा हुआ मामला

जब मटन पाया को लेकर हुए विवाद में शादी कैंसिल किए जाने की बात इलाके में फैली तो लोगों ने कहा कि यह बिल्कुल बालागम फिल्म के जैसा हुआ है। फिल्म की कहानी भी ऐसी ही है जिसमें मटन पाया नहीं मिलने विवाद होता है और शादी कैंसिल कर दी जाती है।

अमृतसर में मैरिज पैलेस में खाने को लेकर विवाद:शादी में 400 प्लेट्स बुक कराई; 350 मेहमान पहुंचे, फिर भी भूखे लौटे

पंजाब के अमृतसर में एक मैरिज पैलेस में खाने की प्लेट्स सिस्टम को लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष ने 2400 रुपए के हिसाब से 400 प्लेट्स बुक थी। इस दौरान मैरिज पैलेस में 350 मेहमान पहुंचे थे, लेकिन इन मेहमानों में से भी कुछ को खाना नहीं मिला। जिसके बाद मेहमान भूखे ही लौट गए। इस बात को लेकर मैरिज पैलेस संचालक और लड़की पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

आगरा के शमशाबाद में रसगुल्ला खाने को लेकर विवाद:दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल, शादी में आए थे सभी

आगरा के थाना शमशाबाद में देर रात्रि शादी समारोह में रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चले और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…