भास्कर LIVE अपडेट्स: विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट; ममता बनर्जी मुख्यमंत्री रहेंगी या जाएंगी, आज होगा उनके भाग्य का फैसला

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट | दैनिक भास्कर ब्रेकिंग न्यूज हेडलाइंस टुडे, भारत और दुनिया नवीनतम तस्वीरें वीडियो

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव के रिजल्ट का आज ऐलान होगा। पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर समेत 3 विधानसभाओं में TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। ममता अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वे मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी। अगर भवानीपुर में कोई बड़ा उलटफेर होता है तो ममता को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

ममता के खिलाफ भाजपा की प्रियंका टिबरीवाल चुनाव लड़ रही हैं। TMC के साथ राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा दोनों यहां से अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि ममता को यहां 50 हजार वोटों से जीत मिलेगी। उधर, भाजपा भी मैदान मारने का दावा कर रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • शंघाई सहयोग संगठन की एंटी टेरर एक्सरसाइज पाकिस्तान में होगी। इसमें भारत भी हिस्सा ले रहा है।
  • प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी।

खबरें और भी हैं…

.