भास्कर LIVE अपडेट्स: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और एक्ट्रेस नफीसा अली आज गोवा में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट | दैनिक भास्कर ब्रेकिंग न्यूज हेडलाइंस टुडे, भारत और दुनिया नवीनतम तस्वीरें वीडियो

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और नामी एक्ट्रेस नफीसा अली आज गोवा में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। दोनों ने TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। नफीसा अली के साथ मृणालिनी देशप्रभु भी TMC से जुड़ीं।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

नवाब मलिक ने फैशन टीवी हेड काशिफ पर लगाए गंभीर आरोप

क्रूज ड्रग्स मामले में NCP नेता नवाब मलिक ने आज फिर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि दाढ़ी वाला जो शख्स क्रूज पर था, फैशन टीवी का इंडिया हेड काशिफ खान है। वह बड़े पैमाने पर ड्रग्स का धंधा करता है और सेक्स रैकेट चलाता है। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के उससे (कासिफ खान से) अच्छे संबंध हैं। इस बारे में फैशन टीवी इंडिया ने बयान जारी करके बताया है कि चैनल का क्रूज ड्रग्स केस से कोई लेना-देना नहीं है।

एक्टर पुनीत कुमार अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत कुमार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के डॉ रंगनाथ नायक ने बताया- हम उनका अपचार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनकी स्थिति सीरियस है, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। जजब उन्हें अस्पताल लाया गया तभी उनकी हाला काफी खराब थी। उनका ICU में इलाज चल रहा है।

RBI गवर्नर का कार्यकाल बढ़ा
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल को तीन साल बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को खत्म हो रहा है। 11 दिसंबर 2018 को उन्हें तीन साल के लिए RBI गवर्नर बनाया गया था। उसके पहले वे वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी थे।

गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ जाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। वे यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न संगठनात्मक बैठक करेंगे और पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, अमित शाह शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे, जहां पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बयान में कहा गया है कि शाह एयरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और वहां पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसमें कहा गया है कि शाह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। बयान के अनुसार अमित शाह दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होगें। इसके बाद शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय में पहुंचेंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  • G-20 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली जाएंगे।
  • ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान की रिहाई हो सकती है।
  • घर पर दिव्यांगों के वैक्सीनेशन की याचिका पर सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं…

.