भास्कर LIVE अपडेट्स: गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने देश को विकास का मॉडल दिया, आज उन्हें मुझसे ज्यादा जनता जानती है

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट | दैनिक भास्कर ब्रेकिंग न्यूज हेडलाइंस टुडे, भारत और दुनिया नवीनतम तस्वीरें वीडियो

एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने कई सारे बदलाव लाने के प्रयास किए।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 20 साल पूरा होने के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि भारत की आजादी को 75 साल हो गए हैं। जब हम आजाद हुए, हमारे देश की संविधान सभा बनी, संविधान सभा ने मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया। बहुत सोच समझकर स्वीकार किया था, जो उचित फैसला था। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताओं वाला देश, किसी व्यक्ति के आधार पर चुनकर नहीं आना चहिए। मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम होना चाहिए, हर पार्टी की एक आईडियोलॉजी होनी चाहिए।

शाह ने कहा कि साल 2014 आते-आते देश में राम-राज की परिकल्पना ध्वस्त हो चुकी थी। जनता के मन में ये आशंका थी कि कहीं हमारी बहुपक्षीय लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था फेल तो नहीं हो गई। लेकिन देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा। PM मोदी ने रिफॉर्म की शुरुआत गुजरात से की थी। उन्होंने देश को विकास का मॉडल दिया। पीएम मोदी को लोगों की सेवा के लिए जाना जाता है। आज उन्हें मुझसे ज्यादा जनता जानती है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

NIA ने टेरर फंडिंग केस में कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कश्मीर में कई जगहों पर जमात-ए-इस्लामी (JEI) से जुड़े लोगों के घरों पर छापे मारे। यह छापेमारी टेरर फंडिंग मामले में गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा और शोपियां सहित कई जिलों में हुई। देवसर में मोहम्मद अखराम बाबा और बाबापोरा में शबाना शाह के घर पर भी रेड पड़ी। अखराम कथित तौर पर JEI से जुड़ा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद फिर बढ़े

पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो दिन बाद फिर से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 35-35 पैसे बढ़े हैं। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस तरह से फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई हैं। देश के कई राज्‍यों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी है। मध्यप्रदेश के बालाघाट में अब पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर की दर के करीब पहुंच गया है। यहां पेट्रोल का दाम 118.98 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 108.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सेंसेक्स 61,500 और निफ्टी 18300 के पार
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 61,499 और निफ्टी 18,295 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 80 पॉइंट चढ़कर 61,430 पर और निफ्टी 40 पॉइंट चढ़कर 18,310 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर में खरीदारी और 13 शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। जिसमें एशियन पेंट्स के शेयर 5%, ICICI बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं एक्सिस बैंक के शेयर में करीब 4% की कमजोरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6 साल बाद लालू प्रसाद आज चुनाव प्रचार करेंगे
लालू प्रसाद आज 2015 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार चुनाव प्रचार में जाएंगे। यह चुनाव प्रचार RJD के लिए तो खास है ही, वहीं विरोधी दल JDU-BJP की भी इस पर नज़र है। लालू के चुनाव प्रचार में जाने से पहले JDU के प्रवक्ता लगातार उन पर हमला बोल रहे हैं। आज उनकी तारापुर में 11:40 बजे ईदगाह मैदान गाजीपुर में एक सभा होगी। कुशेश्वरस्थान विधानसभा में 1:50 बजे झझड़ा हाईस्कूल मैदान में दूसरी सभा होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन

पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एसएन सुब्बाराव का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले गई दिनों से वह बीमार थे और जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम हार्ट अटैक आने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सुब्बाराव गांधीवादी विचारक थे। स्कूल के दिनों में ही वो महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए और 13 साल की उम्र में आजादी आंदोलन से जुड़ गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें अपना आदर्श मानते थे। बीते चार दिनों में तीन बार गहलोत सुब्बाराव से मिलने गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कौवैक्सीन की मंजूरी पर 3 नवंबर को फैसला होगा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भारतीय कोरोना टीका ‘कोवैक्सीन’ के बारे में मंगलवार को भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा। बल्कि भारत बायोटेक से कोवैक्सीन पर अतिरिक्त जानकारी की मांग की है। पहले कहा गया था कि अगर WHO संतुष्ट होता है तो अगले 24 घंटे में ही ‘कोवैक्सीन’ के बारे में कोई फैसला ले सकता है। गौरतलब है कि अब तक कोवैक्सीन को WHO ने आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51 लाख खुराक दिए जाने के साथ ही देश में अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

तमिलनाडु में पटाखे की दुकान में भीषण आग लगी, 6 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम शहर में पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मरने वालों के परिवार वालों को 5-5 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे में घायलों के इलाज के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

UP में 1 नवंबर से वोटर बनने का मौका
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर बनने का मौका दिया है। 1 नवंबर से यह अभियान UP के साथ ही पूरे देश में चलाया जाएगा। 1 जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा और युवतियां वोटर बनने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे। कानपुर के DM विशाखजी ने इस संबंध में अधिकारियों और राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक भी की। पूरी खबर यहां पढे़ं…

भारत-पाक बॉर्डर के पास से युवक लापता
भारत-पाक सीमा के गांव जानपालिया से एक युवक गायब होने के बाद परिजनों ने सेड़वा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मंच गया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा है। सेड़वा पुलिस को रिपोर्ट दी कि सबीर अहमद (25) पुत्र मुराद अहमद निवासी जानपालिया 24 अक्टूबर सोमवार को सुबह घर से निकला था। इसके बाद से सबीर शाम तक घर पर नहीं लौटा। परिजनों ने सेड़वा थाने में गुमशुदगी की रिपार्ट दी। पुलिस तलाश में जुटी है, लेकिन उसका तीन दिन से कोई पता नहीं लगा है। पूरी खबर यहां पढे़ं…

खबरें और भी हैं…

.