भास्कर LIVE अपडेट्स: आप सांसद संजय सिंह को गोली मारने की धमकी, लखनऊ के गोमती नगर थाने में केस दर्ज

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने धमकी देने वाले नंबर को भी साझा किया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके डाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज होने की इसकी जानकारी दी। गोमतीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी।
  • संयुक्त किसान मोर्चा MSP कानून पर बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

खबरें और भी हैं…

.