भास्कर LIVE अपडेट्स: आज भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट | राजस्थान दिल्ली एमपी उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई समाचार | कोरोनावायरस वैक्सीन आज नवीनतम

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत-रूस के बीच 21वीं शिखर वार्ता के लिए भारत आएंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। कोरोनाकाल के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली इन पर्सन मुलाकात होगी। दोनों की मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर विशेष फोकस होगा।

पुतिन के दौरे के साथ भारत और रूस के बीच 2+2 मीटिंग भी होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु इसमें शामिल होंगे। बागची ने बताया कि बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • वैक्सीनेशन पर बने टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप की बैठक सुबह 11 बजे होगी।
  • दिल्ली हाई कोर्ट रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की भुगतान से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा।
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में चल रहे दूसरे टेस्ट में चौथे दिन का खेल होगा।

खबरें और भी हैं…

.