भास्कर अपडेट्स: IIT कानपुर में रिसर्च स्कॉलर ने पंखे से लटककर सुसाइड किया, मौके से सुसाइड नोट नही मिला

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Jacqueline Fernandez Case | Delhi Mumbai News

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

IIT कानपुर में एक रिसर्च स्कॉलर ने मंगलवार को हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पल्लवी चिलका नाम की यह रिसर्चर डिपार्टमेंट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज और बोयाइंजीनियरिंग से पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च कर रही थी।

मंगलवार दोपहर क्लीनिंग स्टाफ ने पल्लवी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो स्टाफ ने कमरे में झांका, जहां पल्लवी फंदे से लटकी दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक, पल्लवी का कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसकी बॉडी को फंदे से नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिंक टीम जगह की जांच कर रही है और पल्लवी की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित; 2024 का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे; कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोलोराडो राज्य की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ट्रम्प के खिलाफ यह फैसला अमेरिकी संविधान के नियमों के तहत लिया गया।

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ट्रम्प 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर उनके समर्थकों द्वारा किए गए हमले के लिए जिम्मेदार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है कि जब संविधान के 14वें संशोधन की धारा 3 का इस्तेमाल कर किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया गया हो।

मणिपुर में अब कुकी समुदाय और मिजो गुट में झड़प, 30 घायल

मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के खूनी संघर्ष के बाद, सोमवार (18 दिसंबर) को चुराचांदपुर में कुकी और जोमी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें 30 लोग घायल हुए हैं। संघर्ष की खबर मंगलवार को सामने आई। घटना के बाद जिले में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही दो महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई।

दरअसल, कुकी बहुल गांव थिंग्कांग्फाई में अंतिम संस्कार के बाद उस स्थान पर सोमवार रात मिजो गुट ने अपना ध्वज और जोगम (जोलैंड) क्षेत्र को मिजाे स्वायत बताने वाला मैप लगाने की कोशिश की। इसका कुकी गुट ने विरोध किया था। फिर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।

CM स्टालिन ने पीएम मोदी से बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु के लिए मांगी 2 हजार करोड़ की राहत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित हुए जन-जीवन को पटरी पर लाने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 2 हजार करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया है। तमिलनाडु में बाढ़ में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की नेशनल लेवल रैली के लिए 9 सचिव नियुक्त किए

जम्मू में रोहिंग्याओं को शरण देने वालों पर F.I.R.
जम्मू पुलिस ने कई जगह छापे मारकर जम्मू में रोहिंग्याओं को आश्रय देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जो रोहिंग्याओं को आश्रय देने के साथ सरकारी योजनाओं में फर्जी दस्तावेजों से लाभ दिला रहे थे।

5 साल में भारत वापस आईं 314 कलाकृतियां
5 सालों में देश में 314 कलाकृतियां वापस लाई गईं है। इनमें सबसे ज्यादा 263 कलाकृतियां अमेरिका से लाई गईं। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 35, ब्रिटेन से 15, इटली से 1 कलाकृति वापस लाई गई। सांसद किशन रेड्डी ने लोकसभा में यह जानकारी दी।