भास्कर अपडेट्स: 1 सितंबर को भारतीय नौसेना का नया युद्धपोत महेंद्रगिरि मुंबई में लॉन्च होगा

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 1 सितंबर को नया युद्धपोत महेंद्रगिरि लॉन्च किया जाएगा। महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनने वाला सातवां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है। मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ इसे लॉन्च करेंगी। इस युद्धपोत का नाम ओडिशा में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…