भास्कर अपडेट्स: मुंबई के मुलुंड में एक कार से 47 लाख कैश जब्त, स्टेटिक सर्विलांस टीम और पुलिस की कार्रवाई

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Jammu Kashmir Pulwama Boat | Delhi Mumbai News

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव के बीच मुंबई के मुलुंड में एक कार से 47 लाख कैश बरामद किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) और मुलुंड पुलिस ने ये कार्रवाई की। मुलुंड वैशाली नगर इलाके में चेकिंग के दौरान कार से पैसे बरामद किए हए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तमिलनाडु में शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका, सात लोगों की मौत

तमिलनाडु में शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को धमाका हो गया, इसके बाद वहां आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 अन्य लोग झुलस गए। फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। धमाका किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। शिवकाशी भारत में पटाखा बनाने की फैक्टरियों के लिए जाना जाता है।​​​​​​​