भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के नागपुर में कार ने महिला, बच्चे और युवक को टक्कर मारी, तीनों अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • National
  • A Car Hit A Woman, A Child And A Youth In Nagpur, Maharashtra; All Three Admitted To Hospital

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नागपुर में 24 मई की रात करीब 8.30 बजे जेंडा चौक में तेज रफ्तार कार ने महिला, उसके बच्चे और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने कार में तोड़-फोड़ कर दी।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक कार में शराब की बोतलें मिलीं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…
20 साल पुराने मानहानि केस में मेधा पाटकर दोषी करार, दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने केस किया था

नर्मदा बचाओ आंदोलन की एक्टिविस्ट मेधा पाटकर को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 20 साल पुराने मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। उनके खिलाफ दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने 2003 में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पाटकर ने एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को आपराधिक मानहानि का दोषी पाया। कानून के मुताबिक, उन्हें सजा के तौर पर दो साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हाे सकता है।