भास्कर अपडेट्स: जम्मू में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी, 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

महाराष्ट्र में नवंबर 2005 के बाद सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों को OPS का लाभ, राज्य कैबिनेट में फैसला

महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जो नवंबर 2005 के बाद सेवा में शामिल होने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ उठाने का विकल्प प्रदान करता है। यह फैसला सरकार के साथ-साथ अर्ध-सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को OPS बहाल करने की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने के कुछ दिनों बाद आया है।