भास्कर अपडेट्स: गुजरात के कारखाने से निकली जहरीली गैस, 28 लोगों की तबीयत बिगड़ी

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के भरूच में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस निकलने से 28 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। तब कारखाने में लगभग 2000 कर्मचारी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, 28 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसी के बाद उन्हें भर्ती करवाया गया।
आज की अन्य बड़ी खबरें…

नाबालिग से रेप के आरोपी और उसकी पत्नी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस ने कस्टडी नहीं मांगी

नाबालिग से रेप के आरोपी दिल्ली सरकार के सस्पेंड अफसर और उसकी पत्नी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। क्योंकि पुलिस ने उनकी कस्टडी नहीं मांगी थी। पीड़ित आरोपी के दोस्त की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफसर हर बार रेप करने से पहले उसे ड्रग देता था। जब वो सुबह उठती थी तो उसके शरीर पर घाव होते थे।

आरोपी की पत्नी पर रेप पीड़ित के प्रेग्नेंट होने पर उसे अबॉर्शन पिल्स देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार (21 अगस्त) को दोनों को गिरफ्तार किया, इसके बाद आरोपी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…