भारत में सेल्फी लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में 10 लाख लोगों ने सेल्फी ली, चीन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

  • Hindi News
  • National
  • Meri Mati Mera Desh Campaign Selfies Record; Eknath Shinde Devendra Fadnavis

पुणे38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

केंद्र सरकार की पहल ‘मेरी माटी मेरा देश’ से जुड़े एक कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सेल्फी अपलोड करने का रिकॉर्ड बनाया। ये रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।

दरअसल, बुधवार को पुणे की सवित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) में ये रिकॉर्ड बनाया गया। यूनिवर्सिटी में मिट्टी के साथ 10 लाख 42 हजार 538 सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

इससे पहले सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड चीन के नाम था। 2016 में चीन में लगभग एक लाख सेल्फी के साथ ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

इस मौके पर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फणनवीस ने रिकॉर्ड के लिए देशवासियों को बधाइयां दीं।

इस मौके पर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फणनवीस ने रिकॉर्ड के लिए देशवासियों को बधाइयां दीं।

रिकॉर्ड के लिए 25 लाख सेल्फी में से 10 लाख 42 हजार को ही चुना
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस ने बुधवार को पुणे यूनिवर्सिटी में मेरी माटी मेरा देश से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से शिंदे और फणनवीस को रिकॉर्ड सर्टिफिकेट दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारे पास 25 लाख सेल्फी थीं लेकिन 10 लाख 42 हजार सेल्फी को ही इस रिकॉर्ड में शामिल किया गया और हमने चीन को हराकर ये विश्व रिकॉर्ड बनाया। हमें अभी और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं।

वहीं सीएम शिंदे ने इस मौके पर सभी को बधाइयां दीं।

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर रखे भारत कलश में मिट्टी भरने के बाद अपने माथे पर उस मिट्टी से तिलक लगाया।

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर रखे भारत कलश में मिट्टी भरने के बाद अपने माथे पर उस मिट्टी से तिलक लगाया।

पीएम ने भारत कलश की मिट्टी से तिलक किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 31 अक्टूबर को दिल्ली के कर्तव्‍य-पथ (विजय चौक) पर मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है।

इस दौरान उन्होंने देशभर से लाई गई मिट्टी को भारत कलश में डालकर तिलक लगाया और वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी।

देशभर के गांवों से साढ़े आठ हजार अमृत कलशों में मिट्टी भरकर दिल्ली लाई गई है। इसे कर्तव्य पथ के पास रखे भारत कलश में इकट्ठा किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…

पीएम मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रखे भारत कलश में मिट्टी डाली।

पीएम मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रखे भारत कलश में मिट्टी डाली।

इस अभियान ने जन आंदोलन का रूप लिया: संस्कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, इस अभियान ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसमें अब तक दो लाख से ज्यादा प्रोग्राम हो चुके है। वहीं, इस अभियान से जुड़ी 4 करोड़ से ज्यादा सेल्फी भी इसकी वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत और ग्राम सभाओं के स्तर पर अब तक 2.33 लाख से ज्यादा शिलालेख की स्थापना की गई है। उनमें आजादी के वीर शहीदों को याद किया गया है। ज्यादातर शिलालेख अमृत सरोवरों के पास स्थापित किए गए है।

इस अभियान के तहत देशभर में 2.63 लाख से ज्यादा अमृत वाटिकाओं का भी निर्माण किया गया है, जिसमें करीब 24 लाख पौधे लगाए गए हैं।

मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है?
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलशों के जरिए गांव -गांव से मिट्टी को दिल्ली लाया गया है। उसे एक बड़े कलश (भारत कलश) में डालकर मिलाया गया है। इस अभियान का मकसद देश की एकता को दिखाना और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेना के जांबाजों को श्रद्धांजलि देना है।

और भी खबर पढ़िए…

केरल के बालासुब्रमण्यम मेनन का वर्ल्ड रिकॉर्ड:73 साल 60 दिन से वकालत में एक्टिव; 97 साल की उम्र में भी रोज कोर्ट जाते हैं

केरल के उत्तर पलक्कड़ जिले के जाने-माने एडवोकेट पी बालासुब्रमण्यम मेनन ने सबसे लम्बे समय तक वकालत करने का रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 97 साल के मेनन 73 साल 60 दिन से वकालत में एक्टिव हैं। इस रिकार्ड को 11 सितंबर 2023 को दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़िए…

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-2024 में भारत की 60 से ज्यादा एंट्री:इनमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा और अंबानी का घर भी शामिल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024 में दुनियाभर से 2,638 एचीवमेंट्स को शामिल किया गया है। इनमें भारत की 60 से ज्यादा उपलब्धियां हैं। इनमें मेघालय की चेरापूंजी का नाम भी है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। यह भारत से सबसे पुरानी एंट्री है जो इस साल भी बरकरार है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…