ब्लास्ट के बाद आज री-ओपन होगा रामेश्वरम कैफे: रेस्टोरेंट मालिक बोले- सभी एहतियाती उपाय किए, एक व्यक्ति को निगरानी के लिए रखेंगे

बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद आज इसे लोगों के लिए फिर से खोला जाएगा।

बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे आज से फिर खुलने वाला है। 1 मार्च को दोहर 1 बजे यहां IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से कैफे बंद था। कैफे के मालिक राघवेंद्र राव ने कहा कि कैफे की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं। हम राज्य सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें इतनी जल्दी कैफे खोलने में मदद की।

राघवेंद्र राव ने न्यूज एसेंजी ANI को बताया कि सरकार और पुलिस ने हमें बताया है कि हमें कैफे में कहां पर और CCTV लगाने की जरूरत है। हम एक व्यक्ति को सिर्फ कैफे की निगरानी के लिए अपॉइंट करेंगे। हमने पुलिस को सभी CCTV फुटेज और सारी जानकारी दे दी है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। NIA भी जल्द ही दोषी को पकड़ लेगा।

1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट का CCTV वीडियो।

1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट का CCTV वीडियो।

NIA ने आरोपी की जानकारी के लिए 10 लाख इनाम का ऐलान किया
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी के बदले 10 लाख रुपए का इनाम देने की पेशकश की है। एजेंसी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी कोई जानकारी देगा जिसकी मदद से आरोपी गिरफ्तार हो सके, वह इनाम का हकदार होगा।

NIA ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह जानकारी info.blr.nia@gov.in ईमेल या 080-29510900 और 8904241100 फोन नंबर पर दी जा सकती है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी की तस्वीर भी जारी की। यह तस्वीर 1 मार्च को विस्फोट से पहले CCTV कैमरा में कैप्चर हुई थी।

3 मार्च को गृह मंत्रालय ने इस केस की जांच NIA को सौंपी थी। इसके तीन दिन बाद NIA ने इस इनाम का ऐलान किया है।

3 मार्च को गृह मंत्रालय ने इस केस की जांच NIA को सौंपी थी। इसके तीन दिन बाद NIA ने इस इनाम का ऐलान किया है।

आरोपी ने कैफे में इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग
मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वह एक बैग लेकर आया था।

कैफे में उसने इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

ये कैफे के भीतर आरोपी की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ये कैफे के भीतर आरोपी की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ब्लास्ट के बाद बैटरी, जला हुआ बैग और ID कार्ड मिले
घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था।

भाजपा ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए हैं।

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हुए थे।

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हुए थे।

ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 5 मार्च को NIA ने 7 राज्यों में छापेमारी की
रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। NIA ने मंगलवार को मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। NIA की टीम ने बेंगलुरु के ​​​​​आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था।

इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए। जुनैद नाम का शख्स रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

यह खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में पानी की कमी, 3 हजार बोरवेल्स सूखे:डिप्टी CM बोले-मेरे घर का बोर भी सूखा; टैंकर 500 की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे

बेंगलुरु शहर पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि शहर में 3 हजार से अधिक बोरवेल सूख गए हैं, जिनमें उनके घर का बोर भी शामिल है। वहीं शहर के टैंकर वाले 5 हजार लीटर के लिए 500 रुपए की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…