बारिश का कहर: उत्तराखंड में मरने वालों का आंकड़ा 55 हुआ, गृह मंत्री ने किया हवाई दौरा; नेपाल में भी 88 लोगों की जान गई

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • मौसम अद्यतन| भारत में वर्षा| उत्तराखंड में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है| अमित शाह ने किया हवाई सर्वेक्षण

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और नेपाल में बेमौसम की बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ और भूस्खलन से भारत के उत्तराखंड में गुरुवार तक 55 लोगों की मौत हुई। पिछले हफ्ते केरल में हुई बारिश ने 42 लोगों की जान ली थी। वहीं, नेपाल में अब तक 88 लोगों की जान गई है। 30 लोग लापता हैं। कुल मिलाकर भारत और नेपाल में 185 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड: राज्य में बारिश से 55 लोगों की जान गई। इसमें सबसे ज्यादा 28 मौतें नैनीताल में, 6 अल्मोड़ा में, 8 चंपावत में, 2 ऊधम सिंह नगर में और एक बागेश्वर जिले में हुई है। मरने वाले 5 लोग एक ही परिवार के थे। भूस्खलन में घर गिरने से सभी की जान चली गई। इसके अलावा कम से कम 5 लोग लापता हैं।

उत्तराखंड के तनकपुर में बाढ़ के बीच एक बच्चे को रेस्क्यू करता भारतीय सेना का जवान।

उत्तराखंड के तनकपुर में बाढ़ के बीच एक बच्चे को रेस्क्यू करता भारतीय सेना का जवान।

प्रदेश में इस हफ्ते की शुरुआत से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई पुल टूट गए हैं और सड़कें भूस्खलन के चलते ब्लॉक हो गई हैं। सेना और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। स्टेट डिजास्टर ससेक्रेटरी एस मुरुगेशन ने बताया कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोग लापता हैं, जिनमें 20 टूरिस्ट का एक दल शामिल है, जो ट्रैक करने गए थे।

गृह मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा

गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर गए हुए हैं। उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शाह ने कहा कि नैनीताल, अल्माेड़ा, हल्द्वानी में सड़कें साफ करा दी गई हैं। पॉवर स्टेशन जल्द ही ऑपरेशन शुरू कर देंगे। 80% राज्य में मोबाइल नेटवर्क रिस्टोर हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल: बारिश के चलते यहां दो बच्चियों समेत पांच लोगों की जान गई है। वहीं, एक ही परिवार के 10 लोग बारिश में बह गए। डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर जावेद अहमद खान ने बताया कि दार्जिलिंग में पहाड़ों से मिट्‌टी, पत्थर और पानी गिरने से करीब 400 घर तबाह हो गए। कई हजार लोगों को नदियों के किनारे वाले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के मातिगारा में बारिश के चलते बालासोन पुल का पिलर टेढ़ा हो गया, जिसके बाद ब्रिज पर लोगों की आवाजाही कम कर दी गई।

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के मातिगारा में बारिश के चलते बालासोन पुल का पिलर टेढ़ा हो गया, जिसके बाद ब्रिज पर लोगों की आवाजाही कम कर दी गई।

उन्होंने बताया कि दार्जिललिंग में सैंकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। लैंडस्लाइड के चलते हाईवे और रोड ब्लॉक हैं। मौसम विभाग ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दर्जिलिंग, कालिमपोंग और अलीपुरदार में गुरुवार को भारी बारिश होने की आशंका है।

केरल: पिछले हफ्ते हुई बारिश के चलते अब तक 42 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने फिर से तीन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

नेपाल: 88 लोगों की बारिश के चलते जान गई है। इसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, इनमें 3 बच्चे थे। भूस्खलन के चलते इनका घर ढह गया और सभी मलबे में दब कर मर गए। देश में राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

.