बारामूला में 3 आतंकी मारे गए: जल्द शुरू होगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत; निपाह मरीजों के संपर्क में आए 1008 लोग

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Kashmir Baramulla Encounter | Kerala Nipah Virus Cases

17 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मारे गए 3 आतंकियों से जुड़ी रही। पाकिस्तानी सेना इनकी मदद कर रही थी। उधर, सरकार वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच लगाने की तैयारी कर रही है। हम आपको आगे पाकिस्तान में पेट्रोल के बढ़ते दामों के बारे में भी बताएंगे…

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी दिल्ली के द्वारका में कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 5400 करोड़ रुपए में बनाया गया है। यह भारत मंडपम से भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर है।
  2. कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
  3. हैदराबाद में कांग्रेस विजय रैली निकालेगी। इस दौरान पार्टी तेलंगाना के लिए 5 गारंटियों की घोषणा भी करेगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, पाकिस्तानी सेना इनकी मदद कर रही थी

सेना-पुलिस ने मारे गए आतंकियों की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि इन आतंकियों की पहचान होनी बाकी है।

सेना-पुलिस ने मारे गए आतंकियों की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि इन आतंकियों की पहचान होनी बाकी है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में LoC के पास सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से दो आतंकियों के शव मिल चुके हैं, जबकि तीसरे आतंकी का शव पाकिस्तानी पोस्ट से हो रही गोलीबारी की वजह से नहीं मिल पाया है। सेना का कहना है कि पाकिस्तानी फौज आतंकियों की मदद कर रही थी। फौन इन्हें कवर फायर दे रही थी। उधर, अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 12 सितंबर यानी 5 दिनों से मुठभेड़ जारी है। पांचवें दिन सेना ने वहां भी एक आतंकी को मार गिराया।

ये खबर अहम क्यों है: जम्मू-कश्मीर में पिछले 6 दिनों में सुरक्षाबलों का यह तीसरा एनकाउंटर है। हमारे 5 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि सेना ने अलग-अलग जिलों में 6 आतंकियों को मार गिराया है। सेना का कहना है कि 2-3 आतंकी अभी भी राजौरी के जंगलों में छिपे हुए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. केरल में निपाह मरीजों के संपर्क में आए 1008 लोग, सभी को आइसोलेशन में रखा गया
केरल में निपाह वायरस का छठा केस मिलने के बाद सभी स्कूल-कॉलेज और ट्यूशन सेंटर्स को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक यहां निपाह वायरस से संक्रमितों के कॉन्टैक्ट में 1008 लोग आए हैं। इनमें से 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। ICMR ने इस वायरस को कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

ये खबर अहम क्यों है: निपाह वायरस चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैलता है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या इंजेक्शन मौजूद नहीं है। WHO के मुताबिक, निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी जैसा लगना, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखते हैं। ​​​​​​

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. जल्द शुरू होगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत, 12 कोच वाली वंदे मेट्रो का प्रोडक्शन भी जारी

देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी हैं। अभी तक 25 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झड़ी दिखाई जा चुकी है।

देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी हैं। अभी तक 25 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झड़ी दिखाई जा चुकी है।

वंदे भारत ट्रेन में अगले साल मार्च तक स्लीपर कोच लगाने की तैयारी है। देश में अभी चेयरकार वाली वंदे भारत चल रही हैं। दरअसल, रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्रियों को रात में आराम देने के लिए स्लीपर कोच देना जरूरी है। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: PM मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से 75 वंदे भारत शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. एयरफोर्स 100 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी, यह तेजस का एडवांस वर्जन

इंडियन एयरफोर्स 100 मेड-इन-इंडिया LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपने स्पेन दौरे में इसकी घोषणा की। LCA मार्क-1A तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियोनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं।

ये खबर अहम क्यों है: भारतीय वायुसेना पुराने मिग 21, मिग 23 और मिग 27 को हटाना चाहती है। इसी वजह से उसने 100 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने का निर्णय लिया है। इस डील के पूरे होने के बाद भारत के पास अगले 15 सालों में 40 LCA तेजस, 180 से ज्यादा LCA मार्क-1A और कम से कम 120 LCA मार्क-2 एयरक्राफ्ट होने की उम्मीद है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पाकिस्तान में 26 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, अब 1 लीटर 331 रुपए में मिलेगा

पाकिस्तान की यह तस्वीर ग्राहकों के पेट्रोल भरवाने के दौरान की है। वहां पेट्रोल की कीमत 331.38 पाकिस्तानी रुपए हो चुकी है।

पाकिस्तान की यह तस्वीर ग्राहकों के पेट्रोल भरवाने के दौरान की है। वहां पेट्रोल की कीमत 331.38 पाकिस्तानी रुपए हो चुकी है।

पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार ने पेट्रोल के दाम 26.02 पाकिस्तानी रुपए बढ़ा दिए हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 331.38 रुपए हो गई है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल 17.34 रुपए बढ़कर 329.18 रुपए तक पहुंच गया है। पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम 330 रुपए/लीटर तक पहुंचे हैं। इस पर सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल की कीमत बढ़ी है। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े।

ये खबर अहम क्यों है: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने 3 महीने पहले पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का लोन दिया था। साथ ही उसने शर्त रखी थी कि फौज का बजट कम करना होगा। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमत 30% तक बढ़ानी होगी। इसके बाद से पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ी है। खाने-पीने की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. प्री-बुकिंग में ही आईफोन-15 प्रो मैक्स आउट ऑफ स्टॉक: एक घंटे में पूरा स्टॉक बिका, अब दुनियाभर में दो से तीन हफ्ते की वेटिंग (पढ़ें पूरी खबर)
  2. शाह बोले- नीतीश-लालू गठबंधन तेल-पानी जैसा: दोनों साथ नहीं रह सकते; लालू बेटे को CM बनाना चाहते हैं, नीतीश की पीएम की ख्वाहिश (पढ़ें पूरी खबर)
  3. हैदराबाद में CWC मीटिंग, खड़गे बोले- मोदी पूरी तरह फेल: I.N.D.I.A गठबंधन की कामयाबी से सरकार में खौफ, विपक्षी पार्टियों पर कार्रवाई हो रही (पढ़ें पूरी खबर)
  4. एक देश-एक चुनाव कमेटी की पहली मीटिंग 23 सितंबर को: पूर्व राष्ट्रपति ने दी जानकारी; एक साथ चुनाव कराने के कानूनी पहलुओं की जांच करेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. ड्रग तस्करी की लिस्ट में भारत-पाक शामिल: अमेरिका ने 23 देशों की सूची जारी की; चीन के केमिकल्स से बनाए जा रहे नशीले पदार्थ (पढ़ें पूरी खबर)
  6. 5 करोड़ कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर: MP के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की ज्वेलरी शॉप में धावा; रास्ते में बिखरे मिले छोटे गहने (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

रेलवे ने 41 हजार रुपए खर्च करके पकड़ा 1 चूहा

लखनऊ मंडल में चूहा पकड़ने का ठेका सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को दिया गया था। तीन साल में कंपनी के कर्मचारियों ने महज 168 चूहे पकड़े।

लखनऊ मंडल में चूहा पकड़ने का ठेका सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को दिया गया था। तीन साल में कंपनी के कर्मचारियों ने महज 168 चूहे पकड़े।

रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर अक्सर मोटे-मोटे चूहे दिखाई देते हैं। उत्तर रेलवे इन चूहों से इतना परेशान है कि इन्हें पकड़ने के लिए लखनऊ मंडल में 3 साल में 69 लाख रुपए खर्च कर दिए। इस बात का RTI में खुलासा हुआ है। 69 लाख में मात्र 168 चूहों को ही पकड़ा है। यानी एक चूहे को पकड़ने में 41 हजार रुपए खर्च किए गए। पूरी खबर पढ़ें …

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

​​​​आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…