बाइक पर आतिशबाजी वाला स्टंट महंगा पड़ा: वीडियो वायरल, 10 लोग गिरफ्तार

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली का एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार को 10 लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 9 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक स्टंट वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लड़के बाइक को तेज रफ्तार में एक पहिए पर चला रहे हैं और साथ ही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। इस घटना में कुल 5 बाइक और 10 लोग शामिल हैं। जिले के एसपी डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि सड़क पर स्टंट करने वाले लड़कों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रील्स बनाने के लिए पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।